फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The family members of the team who went to give medicine to the Corona-infected, accused each other of misconduct.

कोरोना संक्रमित को दवा देने गई टीम से भिड़े परिजन, एक-दूसरे पर लगाया बदसलूकी का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
The family members of the team who went to give medicine to the Corona-infected, accused each other of misconduct.
एल्डिको में कोरोना संक्रमित को दवा देने और हालचाल जानने गई स्वास्थ्य विभाग की टीम और रोगी के परिजना भिड़ गए। दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम का आरोप है कि परिजनों ने रोगी को न दवा देने दी न ही मिलने दिया गया। टीम ने इसकी जानकारी ददलाना सीएचसी इंचार्ज को दी, उन्होंने सिविल सर्जन को इस बारे में अवगत कराया। सिविल सर्जन ने निर्देश के बाद मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई। उधर, संक्रमित के परिजनों का कहना है कि टीम एल्डिको में उनके घर का पता नहीं खोज सकी तो चिढ़ गई और अभद्रता पर उतर आई।
विज्ञापन

ददलाना सीएचसी इंचार्ज डॉ. अमन गांधी ने बताया कि कोरोना संक्रमित मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम घर जाकर उन्हें दवा उपलब्ध कराती है। उनका हाल जानती है और परिजनों को जागरूक करती है। शनिवार को एल्डिको निवासी विपिन मोहन कोरोना संक्रमित मिले। उन्होंने उनका हाल चाल जानने और दवा देने के लिए महिला कर्मचारी को भेजा था। महिला कर्मचारी का आरोप है कि जब उसने गेट खटखटाया और रोगी को दवा देने की बात कही तो उनके पिता ने गलत बर्ताव किया और धक्कामुक्की पर उतर आए। उसको जाने के लिए कह दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed