{"_id":"64d3fd7a778604b02c00b905","slug":"the-example-was-the-friendship-of-the-two-cousins-panipat-news-c-244-1-sknl1015-3979-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मिसाल थी दोनों मौसेरे भाइयों की दोस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मिसाल थी दोनों मौसेरे भाइयों की दोस्ती
विज्ञापन
पानीपत। मतलौडा गांव के अंकित और राजन कहने को मौसेरे भाई थे, लेकिन उनकी दोस्ती इतनी गहरी थी कि गांव के लोग मिसाल देते थे। वे एक जैसे कपड़े पहनते थे, जूते और बालों का स्टाइल भी एक सा था। हाथों के कड़े और घड़ी भी एक तरह की ही पहनते थे। शौक से जीने वाले अंकित और राजन ने इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टेटस पर दोनों की एक साथ फोटो लगाई और गाना लगाया है कि ...चाहे वह कितने दुखी रहे, लेकिन कभी चेहरे की हंसी नहीं टूटने दी।
डाहर गांव में रहने वाले मामा प्रवीन ने बताया कि उसके भांजे अंकित और राजन पसीना गांव की दो युवतियों से विवाह करना चाहते थे, लेकिन अंतरजातीय मामला होने के कारण युवतियों के परिजन प्रेम विवाह से खफा थे। दोनों पिछले माह शिवरात्रि पर प्रेम विवाह करना चाहते थे, लेकिन नहीं हो पाया। इस दौरान वे एक सप्ताह उनके पास रुके थे। अंकित और राजन की इंस्टाग्राम के माध्यम से युवतियों से दोस्ती हुई थी।
अंकित ने तीन और राजन ने पांच स्टेटस लगाए हैं, जिनमें राजन का पहला स्टेटस है कि एक बार गले से लगा ले, फिर बेशक मार दिए और तीसरे स्टेटस में तेरे बिना मरदे यार नी, तू गैरा नाल लुटदी फिरे लगाया है। जबकि राजन ने पांच स्टेटस लगाए हैं। पहला स्टेटस है कि बस याहे सोचकर हमने शिकायत ना करी कि हर इंसान अपनी जगह सही होवे है, दूसरे स्टेटस में राजन और अंकित का फोटो है, जिसमें गाना लगाया है कि वह चाहे कितने दुखी रहे, लेकिन चेहरे की हंसी नहीं टूटने दी, तीसरा और चौथा स्टेटस अंकित वाले ही हैं, जबकि पांचवें स्टेटस में एक वीडियो है, जिसमें एक युवक खुद को गोली मारता दिख रहा है।
विज्ञापन
डाहर निवासी नानी राजबाला ने बताया कि वह अपने नातियों को अच्छी तरह जानती थी। वह खुद फंदा नहीं लगा सकते। पुलिस उनका मोबाइल फोन चेक करें, जिनसे वे प्रेम करते थे, उन्हें उन पर शक है। पुलिस उनसे पूछताछ करें।
जनसेवा दल के सदस्य चमन लाल गुलाटी ने बताया कि नानी ने अंकित के नेत्रदान किए हैं, जो बेहद सराहनीय कार्य है। नानी का कहना है कि वह चाहती है कि इन आंखों से किसी की जिदंगी रोशन हो।
नानी राजबाला ने बताया कि उसने अपनी बेटी रानी की शादी मदन के साथ की थी। बेटा अंकित और बेटी अंजलि के पैदा होने के बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। इसी बीच बचपन में ही अंजलि की मौत हो गई थी। इसके बाद बेटी रानी ने भी आत्महत्या कर ली। उसके बाद मदन ने दूसरी शादी कर ली। अंकित अकेला बच गया था, उसे दूसरी बेटी उषा के पास छोड़ा था, जहां पर उसका पालन-पोषण हुआ।