पानीपत। न्यू नागपाल कॉलोनी स्थित बांके बिहारी मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का शुक्रवार को समापन हुआ। कार्यक्रम के अंतिम दिन पंडित अखिलेश शुक्ला महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण और माता रुक्मिणी के विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से सत्संग का आनंद लिया।
पंडित अखिलेश शुक्ला महाराज ने रुक्मिणी विवाह प्रसंग के माध्यम से प्रेम, विश्वास, समर्पण और सच्ची भक्ति का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि प्रभु के प्रति अटूट श्रद्धा और सच्चे मन से की गई भक्ति मनुष्य के जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान करती है। संस्था की सदस्य अनीता रानी ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य कॉलोनी में धार्मिक सद्भाव, आपसी प्रेम और एकता की भावना को और मजबूत करना रहा। समापन पर सभी को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर सुषमा शर्मा, पुष्पा, आशा, दीपक, राजेश उपस्थित रहे। संवाद