फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The end of Ravana's clan by Shri Ram's arrow

Panipat News: श्रीराम के बाण से दशानन के कुनबे का अंत

Fri, 03 Oct 2025 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 03 Oct 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
The end of Ravana's clan by Shri Ram's arrow
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। दशहरा पर शहर में पांच जगह रावण, कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। पांचों जगह लाखों लोगों ने पुतलोंं को जलते देखा। दशहरा कमेटी सनौली रोड की ओर से सेक्टर-25 में करीब 100 फीट के रावण के पुतले का दहन किया। बाकी जगह 65 से 95 फीट के पुतलों का दहन किया।
पुतलों के दहन के बाद रावण के अस्थि रूपी लकड़ी उठाने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। लोग जलती लकड़ी तक उठा ले गए। वहीं दोपहर से रात करीब नौ बजे तक शहर की मुख्य सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही। जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बार रावण के पुतलों का दहन करने के साथ तिरंगा फहराकर राष्ट्रगान गाया और ऑपरेशन सिंदूर की झलक झांकी में देखने को मिली।
विज्ञापन

शहर में पांचों जगह शाम करीब 6:03 बजे एक साथ रावण और उनके दोनों भाइयों कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया। दशहरा कमेटी सनौली रोड की ओर से सेक्टर-25 में रावण का 100 फीट और कुंभकर्ण व मेघनाद के 70-70 फीट के पुतलों का दहन किया। श्रीराम दशहरा कमेटी बरसत रोड की ओर से सेक्टर-13-17 में दशहरा मनाया। कमेटी की ओर से लंका दहन भी किया गया। श्री देवी मंदिर में श्रीरामलीला कमेटी के मंच पर पहले श्रीराम व रावण के युद्ध का मंचन किया। इसके बाद पुतलों का दहन किया। रामलीला कमेटी मॉडल टाउन द्वारा शिवाजी स्टेडियम में दशहरा मनाया। यहां 70 फीट के रावण और 65-65 फीट के कुंभकर्ण व मेघनाथ के पुतलों का दहन किया। श्रीकृष्णा क्लब द्वारा सेक्टर-24 में दशहरा का आयोजन किया। यहां रावण का 95, कुंभकर्ण का 85 और मेघनाद का 75 फीट का पुतला बना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह से शाम तक रही धूम
श्रीराम दशहरा कमेटी बरसत रोड पानीपत के कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत लोकेश दास महाराज, पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज, आशीष विज, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नवीन भाटिया, सुरेश अरोड़ा, अनिल बत्रा, डॉ. दिनेश वशिष्ठ व डॉ. सुमन वशिष्ठ ने गणेश पूजन किया। कमेटी के प्रधान भीम सचदेवा ने बताया कि रावण दहन कार्यक्रम का शुभारंभ शाम चार बजे हुआ। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, मेयर कोमल सैनी, एसपी भूपेंद्र सिंह, उद्योगपति अतुल मित्तल, नितेश मित्तल मुख्यातिथि रहे।
श्री राम लीला कमेटी द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया दशहरा का पर्व

पानीपत। देवी मंदिर में श्री राम लीला कमेटी की ओर से रावण का कुनबा राम-लक्ष्मण के बाणों से जल उठा। कलाकारों ने श्रीराम व रावण के बीच में युद्ध का मंचन किया। रावण युद्ध में मारा गया। उद्योगपति नरेश सिंगला (नादे वाले), राजन बंसल, कुणाल जैन व अनंत सरीन ने दीप प्रज्ज्वलित कर लीला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सरपरस्त गोबिंद गोयल, प्रधान आदर्श गुप्ता, उपप्रधान मनोज गोयल, महासचिव मनोज सिंगला, कोषाध्यक्ष संजय बंसल, सह सचिव विरेंद्र बंसल व पूर्व प्रधान नवल जिंदल उपस्थित रहे। ब्यूरो


श्रीराम के बाण से रावण का कुनबा जला
दशहरा कमेटी सनौली रोड की ओर से सेक्टर-25 में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया। रावण के पुतले को देखने के लिए अमेरिका से चिकित्सक डॉ. शारदा भी पहुंचीं। जगन्नाथ धाम हरिद्वार से महामंडलेश्वर अरुणदास महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी शांतानंद महाराज (जालंधर) ब्रह्माकुमारी अंजना दीदी, पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार, मेयर कोमल सैनी, प्रधान रमेश माटा समेत कार्यकारिणी ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर तिलक राज छाबड़ा, सूरज दुरेजा, वीरेंद्र सोनी, हरबंस लाल अरोड़ा, बसंत लाल रामदेव, अशोक नारंग, डाॅ. रमेश चुघ, पुरुषोत्तम शर्मा, चिमन सेठी, विजय चौधरी, स्वप्निल जुनेजा, अमित तनेजा, गजेंद्र सलूजा व राजकुमार छाबड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed