Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The Education Department will provide preparation for the scholarship examination to 53,000 students in the state.

Panipat News: प्रदेश के 53 हजार विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति परीक्षा की तैयारी कराएगा शिक्षा विभाग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
The Education Department will provide preparation for the scholarship examination to 53,000 students in the state.
- जिला शिक्षा विभाग ने तैयार की एनएमएमएस-2027 की प्रैक्टिस बुक
विज्ञापन

- दो भागों में तैयार प्रश्न बैंक में गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान के सवालों का संग्रह, राज्यभर में वितरण के लिए एससीईआरटी को भेजा प्रस्ताव

रवींद्र नैन
पानीपत। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले आठवीं कक्षा के करीब 53 हजार विद्यार्थियों को राष्ट्रीय आय-सह-मेधा छात्रवृत्ति (एनएमएमएस) परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कराने के लिए पानीपत शिक्षा विभाग ने बड़ी पहल की है। परीक्षा की तैयारी को आसान और व्यवस्थित बनाने के लिए विभाग ने दो भागों में विशेष प्रैक्टिस बुक तैयार की है। इसमें विद्यार्थियों को परीक्षा के पैटर्न के अनुरूप सवालों का अभ्यास करने का अवसर मिलेगा। दो भागों में तैयार इस प्रश्न बैंक में मानसिक योग्यता परीक्षा और शैक्षिक योग्यता परीक्षा के परीक्षा पैटर्न के अनुसार अभ्यास सामग्री शामिल की गई है। प्रदेशभर के विद्यार्थियों को इसका लाभ पहुंचाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने दोनों पुस्तकों के प्रारूप एससीईआरटी गुरुग्राम को भेज दिए हैं।
इस अभ्यास पुस्तिका का संकलन जिला गणित विशेषज्ञ रणबीर सिंह और जिला विज्ञान विशेषज्ञ संदीप कुमार ने किया है। जिला शिक्षा अधिकारी नीलम कुंडू के मार्गदर्शन में तैयार पुस्तक में गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान के विषयों को शामिल किया गया है। विद्यार्थियों के अभ्यास को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक प्रकार के प्रश्न के कम से कम 30 उदाहरण दिए गए हैं।
विज्ञापन


प्रदेशभर में वितरण की तैयारी
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से सोमवार को एससीईआरटी गुरुग्राम के निदेशक को पत्र भेजकर दोनों भागों की प्रारूप प्रतियां सौंपी गई हैं। साथ ही प्रदेश के सभी जिलों में इनके वितरण की स्वीकृति देने का अनुरोध किया है। विभाग का प्रयास है कि परीक्षा से पहले विद्यार्थियों को यह सामग्री उपलब्ध हो, जिससे वे प्रश्नों के स्वरूप को समझकर नियमित अभ्यास कर सकें और छात्रवृत्ति परीक्षा में बेहतर परिणाम हासिल करने की दिशा में तैयारी कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-
एनएमएमएस परीक्षा में विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी का अवसर देने के उद्देश्य से यह विशेष अभ्यास पुस्तिका तैयार करवाई गई है। इसमें एमएटी और एसएटी के परीक्षा पैटर्न के अनुसार गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान के प्रश्न शामिल किए गए हैं। पुस्तिका के दोनों भाग एससीईआरटी को भेजे गए हैं।
- नीलम कुंडू, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
25
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed