फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The driver who put a truck to death on a young man was sentenced to two years

पेशाब कर रहे युवक पर ट्रक चढ़ाकर उसे मौत के घाट उतारने वाले ड्राइवर को दो वर्ष की सजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
The driver who put a truck to death on a young man was sentenced to two years
समालखा। बापौली में सड़क किनारे बैठकर लघुशंका कर रहे युवक पर ट्रक चढ़ाकर मौत के घाट उतारने वाले ट्रक ड्राइवर राहुल को दोषी करार देते हुए कोर्ट ने दो वर्ष की सजा सुनाई है। यह फैसला बृहस्पतिवार को ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अशोक कुमार की अदालत ने सुनाया। दोषी पर दो हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना न भरने पर तीन माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन

बापौली थाना पुलिस को दी शिकायत में नलवा कॉलोनी निवासी सुशील ने बताया था कि वह चार मई 2018 को शाम सात बजे अपने भाई सुनील और हरीश के साथ बापौली अनाज मंडी में गेहूं खरीदने गए थे। उसका भाई हरीश सड़क किनारे बैठकर लघुशंका करने लगा तो इसी बीच एक ट्रक चालक तेज रफ्तार में आया और हरीश के ऊपर चढ़ा दिया। जबकि उसने और सुनील ने कूदकर जान बचाई। वह घायल भाई हरीश को लेकर सामान्य अस्पताल गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के भाई सुशील की शिकायत पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज प्रकरण कोर्ट में पेश किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed