फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The dog took away the newborn among the relatives in the hospital

माता-पिता, दादी व ताई के बीच से नवजात को उठा ले गया कुत्ता, आठ मिनट में मार डाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
The dog took away the newborn among the relatives in the hospital
पानीपत। अंसल स्थित निजी अस्पताल से कुत्ता नवजात को माता-पिता, दादी और ताई के बीच से उठाकर ले गया। आठ मिनट में कुत्ते से बच्चे को नोंच नोंचकर मार डाला। जब तक परिजन पहुंचे, बच्चा दम तोड़ चुका था। खून से लथपथ बच्चे का शव कुत्ते के मुंह में था। बच्चे की मौत के कारण अस्पताल में हाहाकार मच गया। इस बारे में डॉक्टर कुछ भी कहने से बचते रहे। घटना का जिम्मेदार कौन है, इस बारे में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

मां को जब सूचना मिली तो वह बेहोश हो गई। मां रोती हुई कहती रही कि वह दो दिन से अपने लाल को छाती से लगाकर रखती थी, लेकिन उसने कुछ देर के लिए ही अपने लाल को खुद से दूर किया था। उसे नहीं पता था कि वह अपना बेटा जिदंगी भर के लिए खो देगी।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज चेक किया गया तो उसमें एक कुत्ता बच्चे को 2:07 बजे अस्पताल से बाहर ले जाता दिखाई दिया। परिजन 2:15 पर नीचे पहुंचे, तब तक देर हो चुकी थी। आरोप है कि अस्पताल में कोई सुरक्षाकर्मी उस समय मुख्य गेट पर नहीं था, जब यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मासूम को मौत के घाट उतारने के बाद भी मंगलवार को आवारा कुत्ते अस्पताल के अंदर और बाहर आते-जाते दिखे। वह अस्पताल के इर्द-गिर्द घूम रहे थे। कुत्तों के मुंह खून लगने के बाद वह दोबारा किसी घटना को अंजाम दे सकते हैं। अस्पताल के सुरक्षाकर्मी की बात करें तो दिनभर अधिक गर्मी की वजह से छांव ढूंढ़ते मिले।
हो चुके ये हादसे
- 24 मई 2021 को ऊंझा रोड पर नलवा कॉलोनी निवासी योगी उर्फ अमित नामक पांच वर्षीय मासूम खेलते-खेलते अपने दोस्तों के साथ रिसालू रोड पर चला गया। वहां आवारा कुत्तों ने मासूम को नोंच-नोंच कर मार डाला था।

- मई 2022 को आसन कलां गांव में आठ वर्षीय गगन को कुत्ते ने रोटी डालते समय चेहरे को बुरी तरह नोंच लिया था।
- मई 2022 में एक पागल कुत्ते ने एक दिन में 15 लोगों को अपना शिकार बनाया था। सभी को काटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया था।
- आठ फरवरी 2020 को सुखदेव नगर में पांच वर्षीय देव को कुत्तो ने नोंच लिया था। बचाई आई ताई पर भी हमला कर दिया था। देव के सिर में 13 टांके लगाए गए थे, लेकिन अंत में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed