फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The District Council President inspected both the schools of Sanauli

Panipat News: जिला परिषद अध्यक्ष ने सनौली के दोनों स्कूलों का किया निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
The District Council President inspected both the schools of Sanauli
स्कूल के कमरों में पत्थर लगवाने की मांग के लिए निरिक्षण करती जिला परिषद चेयरपर्सन। संवाद
सनौली। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और राजकीय प्राथमिक विद्यालय के कमरों में परिषद के कोटे से पत्थर लगवाए जाने हैं। इसके लिए जिला परिषद अध्यक्ष काजल देशवाल ने स्कूल के कमरों का जायजा लिया। सरपंच संजय त्यागी और अध्यापकों को आश्वासन दिया कि जल्द स्कूल के कमरों और बरामदों में जिला परिषद ग्रांट से विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

अध्यक्ष काजल देशवाल ने कहा कि विकास कार्यों में उच्च गुणवत्ता की सामग्री लगवाई जाएगी। वे गांव में सबको समान भाव से साथ लेकर विकास कार्य कराने में विश्वास रखती हैं। जिले के अनेक गांवों में विकास कार्य तेज गति से कराए जा रहे हैं। जिला परिषद से स्कूलों में गेट के आगे पड़ी कच्ची जगह पर सीमेंट की टाइलें लगवाई जाएंगी। इस अवसर पर सरपंच संजय त्यागी, प्रिंसिपल विनोद रावल, अध्यापक सुशील कुमार और ‎पंच सचिन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed