{"_id":"697a6b283f6d35761a0ff4ad","slug":"the-district-advisory-committee-met-to-discuss-28-cases-related-to-ultrasound-centers-many-of-which-lacked-documentation-panipat-news-c-244-1-pnp1001-151319-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जिला सलाहकार समिति की बैठक अल्ट्रासाउंड केंद्रों से जुड़े 28 मामलों पर चर्चा की, कई में दस्तावेज की मिली कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जिला सलाहकार समिति की बैठक अल्ट्रासाउंड केंद्रों से जुड़े 28 मामलों पर चर्चा की, कई में दस्तावेज की मिली कमी
Thu, 29 Jan 2026 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Thu, 29 Jan 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
जिला सलाहकार समिति की बैठक में जानकारी लेते चेयरमैन स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ शशी लता। स्रोत : सूच
पानीपत। जिला सलाहकार समिति की विशेष बैठक बुधवार को जिला सिविल सर्जन कार्यालय में की गई। इसमें अल्ट्रासाउंड केंद्रों से जुड़े 28 मामलों पर चर्चा की। कई के दस्तावेजों में कुछ कमी मिली। इनके साथ अल्ट्रासाउंड मशीनों की खरीद, स्थानांतरण व पंजीकरण को लेकर सख्त दिशा-निर्देश दिए। साथ ही पीसी-पीएनडीटी अधिनियम के तहत कड़ी निगरानी करने और कई अस्पतालों पर निर्णय लिए गए।
जिला सलाहकार समिति की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता समिति की चेयरमैन स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शशी लता ने की। यह बैठक पीसी-पीएनडीटी अधिनियम के अंतर्गत अल्ट्रासाउंड केंद्रों, मशीनों एवं चिकित्सकों से जुड़े मामलों की समीक्षा के लिए बुलाई गई थी। बैठक में पीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ, अभय वत्स, डॉ ललित कुंडू, कैथोलॉजिस्ट डॉ. सोनम, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अधीक्षक सतीश कौशिक के अलावा आनुवंशिक एवं सूक्ष्मजीव विज्ञान विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, सहायक जिला अटॉर्नी एवं गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
28 विषयों पर विस्तार से की चर्चा
बैठक में 28 विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इनमें अल्ट्रासाउंड केंद्रों के पंजीकरण एवं नवीनीकरण, नई अल्ट्रासाउंड मशीनों की खरीद, मशीनों के स्थान परिवर्तन, रेडियोलॉजिस्ट एवं अन्य चिकित्सकों के पंजीकरण, समय में परिवर्तन, निरीक्षण रिपोर्ट, पुरानी मशीनों की बिक्री या हटाने से संबंधित मामले शामिल रहे। कई अस्पतालों व जांच केंद्रों द्वारा अल्ट्रासाउंड मशीनों की खरीद व स्थानांतरण की अनुमति मांगी गई थी। समिति ने डॉ. अभय वत्स व डॉ. ललित कुंडू ने कहा कि पीसी-पीएनडीटी अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार निर्णय लेने के निर्देश दिए गए। कुछ मामलों में आवश्यक दस्तावेज पूरे करने के निर्देश दिए गए, जबकि कई आवेदनों को नियमों के अंतर्गत स्वीकृति प्रदान की गई।
विज्ञापन
भ्रूण लिंग जांच पर की जाएगी सख्ती
बैठक में स्पष्ट किया गया कि किसी भी स्थिति में लिंग निर्धारण से संबंधित कानून का उल्लंघन सहन नहीं किया जाएगा। सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों को मशीनों के उपयोग, अभिलेख संधारण, चिकित्सकों की उपस्थिति व समय पालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। समिति चेयरमैन ने कहा कि महिला भ्रूण हत्या की रोकथाम के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है और भविष्य में निरीक्षण प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। नियमों की अवहेलना करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।