{"_id":"6a0f6247aa898e6005063234","slug":"the-director-of-the-health-department-expressed-his-displeasure-over-the-lack-of-cleanliness-panipat-news-c-244-1-pnp1007-157653-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: स्वास्थ्य विभाग के निदेशक ने स्वच्छता में कमी मिलने पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: स्वास्थ्य विभाग के निदेशक ने स्वच्छता में कमी मिलने पर जताई नाराजगी
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में स्टाफ से बात करते निदेशक डॉ. राजेश राजू। संवाद
पानीपत। स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ. राजेश राजू ने वीरवार को जिला नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दाैरान उन्हाेंने आपातकाल विभाग के साथ प्रत्येक वार्ड में सफाई व्यवस्था और अन्य सुविधाओं की जांच की। इस दाैरान कई जगह गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। वे एक माह में तीसरी बार निरीक्षण के लिए आए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की सार्थक टीम किसी भी समय स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण करने आ सकती है। इसे हल्ला बोल टीम भी कहा जाता है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ. राजेश राजू वीरवार सुबह 11 बजे पानीपत पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने आपातकालीन विभाग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों से बात की और सुविधाओं की जानकारी ली।चिकित्सकों व नर्सिंग ऑफिसर से बात करने के बाद उन्होंने आपातकाल विभाग को जरूरत के अनुसार रेड पट्टी लगाने के निर्देश दिए। इसके बाद वे नीकू वार्ड, लेबर वार्ड, ब्लड बैंक व एक्सरे रूम समेत अन्य वार्डाें में पहुंचे और साफ-सफाई में सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में हलचल तेज रही। सार्थक टीम प्रत्येक जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का मौका देखती है। इसके आधार पर रिपोर्ट तैयार की जाती है। पानीपत और कुरुक्षेत्र जिले का निरीक्षण बाकी है। यह टीम किसी भी दिन आ सकती है।
सीएमओ ने स्टाफ की कमी बताई
सीएमओ डॉ. विजय मलिक ने डिप्टी सिविल सर्जन, एसएमओ की कमी की परेशानी से अवगत कराया। उन्होंने इन समस्याओं को नोट किया। इनके अलावा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की समस्या रखी।
विज्ञापन
समालखा अस्पताल के साथ सीएचसी व पीएचसी का निरीक्षण किया
निदेशक डॉ. राजेश राजू ने इसके बाद समालखा सामान्य अस्पताल, सीएचसी नारायणा, पट्टीकल्याणा समेत दो पीएचसी का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां चिकित्सकों और स्टाफ से बात की। यहां पर्याप्त सुविधा अपेक्षाकृत कम मिली। इसके अलावा पूरा स्टाफ भी नहीं मिला।