फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The department launched the Sparsh leprosy awareness campaign, with 49 currently undergoing treatment.

Panipat News: विभाग ने स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान किया शुरू, हाल में 49 का चल रहा इलाज

Sat, 31 Jan 2026 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 31 Jan 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
The department launched the Sparsh leprosy awareness campaign, with 49 currently undergoing treatment.
कुष्ठ रोग जागरूकता के ​लिए शपथ दिलाते डॉ. लाभ सिंह। स्रोत : विभाग
पानीपत। औद्योगिक नगरी में हाल में 49 कुष्ठ रोगियों का इलाज चल रहा है। विभाग ने कुष्ठ रोगियों की पहचान के लिए पंद्रह दिवसीय स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान शुक्रवार को शुरू किया। पहले दिन करीब 150 लोगों को जागरूक किया गया। इसमें आशा कार्यकर्ता की ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन

जिले में जहां औद्योगिक विस्तार हो रहा है, वहीं लोगों में कुष्ठ रोग भी बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने इन सबको देखते हुए शुक्रवार को स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान की शुरुआत की है। अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. लाभ सिंह को बनाया गया है। उन्होंने सभी स्टाफ को सीएमओ कार्यालय में शपथ दिलाई। अभियान में आशा कार्यकर्ता डोर-टू-डोर जाकर लोगों को कुष्ठ रोग के लक्षण, रोकथाम के बारे में बताकर जागरूक करेंगी। अभियान 30 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान आशा कार्यकर्ता डोर-टू-डोर जाकर लोगों को जागरूक करेंगी और कुष्ठ रोग के बारे में बताएंगी। पीएमडब्ल्यू जयसिंह ने बताया कि कुष्ठ रोग छूत की बीमारी नहीं है। कुष्ठ रोग एमडीटी से ठीक हो सकता है। एमडीटी सभी स्वास्थ्य केंद्रों में नि:शुल्क मिलती हैं। जिले में सबसे ज्यादा अर्बन एरिया में कुष्ठ रोगी मिल रहे हैं इसका मुख्य कारण लोगों द्वारा साफ-सफाई का ध्यान न रखना है। जहां सफाई कम मिलती है वहीं कुष्ठ रोग मिल रहे हैं इसलिए लोगों को अपने आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन


लक्षण-
- जिन दाग, धब्बों में सुन्नपन होता है
- जिनमें खुजली और दर्द नहीं होता
- जलन या चुभन नहीं होती
- कुष्ठ रोग कहीं भी हो सकता है
- चमड़ी पर लाल तामियां दाग, हाथ-पैरों में सुन्नपन-सूखापन

कुष्ठ रोग के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए पंद्रह दिवसीय अभियान की शुरुआत की गई है। इस दौरान आशा कार्यकर्ता लोगों को कुष्ठ रोग के बारे में बताएंगी और उन्हें इसके लक्षण और रोकथाम के बारे में भी बताएंगी। जिले में प्रत्येक सीएचसी, पीएचसी, उप-स्वास्थ्य केंद्रों पर कुष्ठ रोग की नि:शुल्क दवा दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. लाभ सिंह, नोडल अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed