फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The deadlock in Ansal RWA ended, reconciliation between both the parties

Panipat News: अंसल आरडब्ल्यूए में गतिरोध थमा, दोनों पक्षों में हुआ सुलह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
The deadlock in Ansal RWA ended, reconciliation between both the parties
पानीपत। शहर पॉश कॉलोनी अंसल की आरडब्ल्यूए में चुनाव को लेकर चल रहा गतिरोध थम गया है। अंसल सुशांत सिटी रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन और शिव रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने एकमत होकर नई कार्यकारिणी के गठन का फैसला लिया है। आरडब्ल्यूए के चुनाव को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने थे। एक पक्ष दो अगस्त को चुनाव कराने की तैयारी में था और नामांकन प्रक्रिया पूरी कर ली थी। जबकि दूसरा पक्ष जिला फर्म एंड रजिस्ट्रार कार्यालय में चुनाव पर रोक लगाने की मांग को लेकर चला गया था।
विज्ञापन

रजिस्ट्रार ने वीरवार को चुनाव पर रोक लगा दी थी। जबकि पहला पक्ष इसके आदेश न मिलने की बात कह रहा था। पंचायत एवं सहकारिता राज्यमंत्री महिपाल ढांडा के एल्डिको स्थित आवास पर अंसल आरडब्ल्यूए के प्रमुख सदस्यों की बैठक बुलाई। राज्यमंत्री के न होने पर उनके भाई हरपाल ढांडा ने बैठक की मध्यस्थता की। जिसमें राज शर्मा, राजीव जैन, आशीष राठी, संदीप सूरी, सुरेश गुम्बर, कुलदीप कादियान, सुरभि शर्मा व अमित वर्मा प्रमुख रूप से पहुंचे। सभी पक्षों ने एक होने का फैसला लिया। नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर सामान्य बैठक बुलाने का फैसला लिया। एक पक्ष के आशीष राठी ने बताया कि आरडब्ल्यूए के चुनाव को लेकर सब एकमत है। इसको लेकर पिछले दिनों से चल रही खींचतान भी खत्म हो गई है। अब सामान्य बैठक बुलाई जाएगी। वहीं सुरेश गुंबर ने बताया कि एकजुटता से किसी भी लड़ाई को जीत सकते हैं। अब नए सिरे से कार्यकारिणी का गठन कर लोगों की सुविधाओं के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed