फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The day passed with light showers, light clouds remained throughout the day.

Panipat News: हल्की फुहार में बीता दिन, पूरा दिन छाए रहे हल्के बादल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 07:25 AM IST
विज्ञापन
The day passed with light showers, light clouds remained throughout the day.
पानीपत। सोमवार को मौसम में हल्का बदलाव रहा। आसमान में हल्के बादल छाने के साथ दोपहर के समय हल्की फुहार पड़ी। इसके बाद पूरा दिन मौसम सामान्य रहा। मौसम विशेषज्ञों ने मंगलवार को बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने सोमवार को मध्यम से तेज बारिश का अनुमान जताया था। सोमवार सुबह एक बार तेज धूप निकली। इसके बाद आसमान में हल्के बादल छा गए। दोपहर करीब एक बजे कई क्षेत्रों में हल्की फुहार आई। इसके बाद मौसम साफ रहा। आसमान में हल्के बादल छाने से गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली। सोमवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में तीन और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की कमी हुई। इससे लोगों ने सुबह व शाम के समय गर्मी व उमस से कुछ राहत मिली। मौसम विशेषज्ञों की माने तो मंगलवार को बारिश के 60 प्रतिशत संभावना है। बुधवार को 50, वीरवार को 60 और शुक्रवार को यह 80 प्रतिशत है।
विज्ञापन


बॉक्स

पानी निकासी की तरफ ध्यान नहीं
मौसम विभाग बारिश की संभावना जता रहा है, लेकिन शहर में पानी निकासी के कोई पुख्ता प्रबंध नहीं किए गए हैं। नगर निगम, एचएसवीपी समेत अन्य दूसरे विभाग अपनी योजनाओं में लगे हुए हैं। कई जगह नाले आज भी जाम हैं। सीवर की तरफ भी कोई ध्यान नहीं है। इसके अलावा पिछले बारिश में सड़कों में बने गड्ढों को भी नहीं भरा जा सका है। बारिश में सड़कों पर पानी जमा हो जाता है तो हादसों का भी कारण बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स



ड्रेन नंबर वन में आज भी फंसा है कूड़ा

ड्रेन नंबर-वन शहर की लाइफ लाइन मानी जाती है। इसमें कई जगह कूड़ा भरा हुआ है। नगर निगम ने एक बार सफाई कराने के बाद दूसरी बार ध्यान नहीं दिया है। बारिश होने पर ड्रेन में पानी तेजी से नहीं चल पाएगा। ऐसी परिस्थितियों में पानी उल्टा जाएगा। जिससे शहर में पानी जमा होने का खतरा बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed