फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The dark one decorates the dark one's gathering...

Panipat News: सांवरे की महफिल को सांवरा सजाता है...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
The dark one decorates the dark one's gathering...
पानीपत। सांवरे की महफिल को सांवरा सजाता है, किस्मत वालों के घर खाटू वाला आता है...,यह कैसी लगन तुमने श्याम हमको लगाई है... व लेने आजा खाटू वाले-रिंगस के उस मोड़ पे... आदि भजनों पर श्रद्धालु झूमने लगे। स्वर्गीय रंगीला की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर बाबा श्याम का संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया गया। आयोजक रंगमंच संगम धर्मशाला रही। इसका आयोजन रंगमंच संगम कला नजदीक एसडी मॉर्डन स्कूल किले के नीचे किया गया। मुख्यातिथि शहरी विधायक प्रमोद विज रहे। महोत्सव में मुख्य गायक घरौंडा की गायन टीम रही। महोत्सव के समापन पर सभी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि प्रमोद विज ने दीप प्रज्ज्वलित कर बाबा के कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आकर्षण का मुख्य केंद्र बाबा श्याम का दरबार रहा। बाबा श्याम का दरबार दिल्ली और पानीपत से आए फूलों से सजाया गया।
विज्ञापन

रंगमंच के अध्यक्ष रमेश मल्होत्रा की देखरेख में इसका आयोजन किया गया। बाबा के दरबार में मुख्य गायक घरौंडा की गायन मंडली रही जिसमें मुख्य गायक दिक्षा वधवा, विनय, जस आजाद और डॉ. सतीश वर्मा द्वारा बाबा के मधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई। बाबा के मधुर भजनों में सांवरे की महफिल को सांवरा सजाता है, किस्मत वालों के घर खाटू वाला आता है...यह कैसी लगन तुमने श्याम हमको लगाई है...लेने आजा खाटू वाले - रिंगस के उस मोड़ पे... आदि भजनों को सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर खड़े होकर नाचने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच बाबा के भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने बाबा का प्रसाद चखा। महोत्सव के समापन पर सभी मुख्यातिथि को शॉल देकर सम्मानित किया गया। बाबा संकीर्तन के आयोजन में मुख्य रूप से रंगमंच अध्यक्ष रमेश मल्होत्रा, महासचिव यश गुप्ता, प्रबंधक संजय ठाकुर व राम सैनी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed