फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The danger of dangling wires in the city is always troubling the people.

Panipat News: शहर में झूलते तारों से हर समय लोगों को सताता रहता है खतरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
The danger of dangling wires in the city is always troubling the people.
आठ मरला कॉलोनी में घरों से होकर गुजरती हाइटेंशन तार। संवाद
पानीपत। शहर में कई जगह लोगोंं के घरों से होकर गुजर रहे हाइटेंशन तार हादसों को न्योता दे रहे हैं। आठ मरला कॉलोनी और बबैल रोड पर शिव नगर में लोगों के घरोंं की छत से होकर गुजर रही हाइटेंशन तारों के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हाइटेंशन तारों की चपेट में आने से कई लोग घायल हो चुके है। बिजली निगम अधिकारियों को कई बार शिकायत देने के बाद भी कोई समाधान नहीं हो पाया है। उपभोक्ताओं ने हाइटेंशन तारों के कारण हादसा होने के बाद ही बिजली निगम अधिकारियों के नींद से जागने की बात कही है, इससे पहले अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा कोई राहत कार्य नहीं किया जाता है।
विज्ञापन

आठ मरला कॉलोनी वासी सुरेश, सुरेंद्र, बलवान, सुनीता, कमलेश और संतोष ने बताया कि बिजली निगम को हाइटेंशन तारों को घरों की छतों से हटाने के लिए कई बार अवगत कराया गया है लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं किया गया है। उन्होंंने बताया कि हाइटेंशन तारों के कारण लोगों को अपने ही घर की छत पर जाने से डर लगता है, साथ ही तारों की चपेट में आने से कई बार कॉलोनी वासी घायल भी हो चुके है। केवल उसी समय बिजली निगम अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया जाता है, उसके बाद कोई राहत कार्य नहीं किया जाता है। उन्होंने बताया कि कई बार बिजली निगम अधिकारियों को हाइटेंशन तारों को ऊंचाई पर करने के लिए शिकायत दी गई है लेकिन कोई समाधान नहीं किया गया है। लोगों ने समस्या के लिए जल्द समाधान कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed