फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The crane that was removing the canter stuck in the drain collided with the high tension wire, the father of the transporter died due to electric shock

Panipat News: ड्रेन में धंसे कैंटर को निकाल रहा क्रेन हाइटेंशन तार से टकराया, करंट लगने से ट्रांसपोर्टर के पिता की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
The crane that was removing the canter stuck in the drain collided with the high tension wire, the father of the transporter died due to electric shock
पानीपत। पहलवान चौक के पास ड्रेन में धंसे कैंटर को निकाल रहा क्रेन ऊपर हाइटेंशन तार से टकरा गया। इससे करंट की चपेट में आकर कैंटर को पकड़कर खड़े ट्रांसपोर्टर के पिता गंभीर रूप से झुलस गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। किला थाने की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


बत्रा कॉलोनी निवासी सतीश ने बताया कि डाहर गांव के पास देशवाल टेंपो के नाम से उनका ट्रांसपोर्ट है। मंगलवार रात करीब 10 बजे उनका एक कैंटर वार्ड-11 चुंगी स्थित एक फैक्ट्री से कंबल लोड कर बबैल नाके की तरफ जा रहा था। जब वह पहलवान चौक के पास मीट मार्केट पहुंचा तो वहां पर एक ट्रैक्टर धंसा हुआ था। कैंटर चालक साइड से निकालने लगा तो कैंटर भी धंस गया और ड्रेन की तरफ झुक गया। ड्राइवर ने फोन कर सूचना दी तो वह मौके पर पहुंचे और कैंटर को निकालने के लिए रात 11 बजे क्रेन मंगाई। क्रेन कैंटर को निकालने लगा तो कैंटर का एक हिस्सा ड्रेन की तरफ झुक गया। ऐसे में उसके पिता मंदरूप (59) और परिचालक प्रवीन दूसरी तरफ लटक गए। इसी बीच क्रेन का हिस्सा ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार से टकरा गया और क्रेन के साथ साथ कैंटर में भी करंट दौड़ गया। कैंटर पकड़कर खड़े मंदरूप करंट की चपेट में आ गए। हाथ-पैर ज्यादा झुलसने की वजह से उन्हें नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के दो बेटे हैं।
विज्ञापन

हादसे के बाद क्लीनर अहर गांव निवासी प्रवीन की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका इलाज रोहतक पीजीआई में चल रहा है। पुलिस हादसे में झुलसे प्रवीन के बयान दर्ज नहीं कर पाई है। फिलहाल ट्रांसपोर्टर के बयान पर आगामी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टर के बयान दर्ज कर पुलिस ने बुधवार को नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया। इसमें आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
- महावीर सिंह, प्रभारी, किला थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed