फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The court will be decorated on the light festival of Guru Tegh Bahadur

गुरु तेग बहादुर के प्रकाश पर्व पर सजेगा दरबार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
The court will be decorated on the light festival of Guru Tegh Bahadur
पानीपत। 24 अप्रैल को होने वाले 400वें प्रकाश पर्व समारोह को लेकर आर्य कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम को - फोटो : Panipat
पानीपत। सेक्टर सेक्टर 13-17 में 24 अप्रैल को होने वाले गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व समारोह में भव्य पंडाल में दरबार साहिब सजाया जाएगा। दो बड़े लंगर हॉल बनाए जाएंगे, जिनमें दस हजार लोगों के एक साथ लंगर करवाने की व्यवस्था होगी। आगंतुक द्वार के साथ ही जोड़ा घर बनाया जाएगा। संत समाज के साथ-साथ अति विशिष्ट व्यक्तियों के बैठने की व्यवस्था भी होगा।
विज्ञापन

यह जानकारी सांसद संजय भाटिया ने दी। वह आर्य कॉलेज में रविवार को प्रशासनिक अधिकारियों और नेताओं की बैठक में बोल रहे थे। प्रकाश पर्व की तैयारियों के संबंध में उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल को रात में नगर कीर्तन और 20 अप्रैल को प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें गुरुओं के जीवन से संबंधित और उनके द्वारा दी गई कुर्बानियों को दर्शाया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत इस तरह के कार्यक्रम मनाए जाने से सभी का मनोबल बढ़ता है। अब समय आ गया है कि हम अपने इतिहास को जानकर इसे जन प्रकाश में लाए और इतिहास के उन पक्षों को उजागर करें, जिसमें गुरुओं ने अपनी कुर्बानियां दी हैं। सिरसा लोकसभा क्षेत्र सांसद सुनीता दुग्गल ने गुरबाणी का पाठ करते हुए धार्मिक वातावरण बनाया। डेरा रियासी (जम्मू) के गद्दी नसीं और बाबा बंदा सिंह बहादुर के 10वें वंशज बाबा जतिंद्र पाल सिंह सोढ़ी ने कहा कि गुरुओं के दिखाए हुए रास्ते को आगे ले जाने के लिए जिस तरह से हरियाणा सरकार ने यह कदम उठाया है यह हम सबके लिए फक्र की बात है। इससे पूर्व में भी सरकार ने इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष बाबा बलजीत सिंह दादूवाल ने कहा कि गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश उत्सव को मनाने का जिस तरह से संकल्प लिया है, इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित पूरा मंत्रीमंडल इस बात के लिए बधाई का पात्र है। इस मौके पर विधायक महीपाल ढांडा, विधायक प्रमोद विज, पूर्व विधायक सरदार बख्शीश सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, जगदीश सिंह झिंडा, उपायुक्त सुशील सारवान, निगम आयुक्त आरके सिंह, करनाल निगर निगम के संयुक्त आयुक्त सरदार गगनदीप, पंजाबी साहित्य अकादमी हरियाणा के उपाध्यक्ष गुरविंद्र सिंह धमीजा, इसराना से बाबा दलविंद्र सिंह, मुख्यमंत्री के पूर्व राजनैतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा, भाजपा नेता नीतिसेन भाटिया इत्यादि उपस्थित रहे।

पानीपत। कार्यक्रम के दौरान मौजूद भाजपा नेता व अन्य लोग।

पानीपत। कार्यक्रम के दौरान मौजूद भाजपा नेता व अन्य लोग।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed