फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The couple who bought the baby girl and the woman who sold them were arrested

Panipat News: बच्ची खरीदने वाले दंपती और बेचने वाली महिला को भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
The couple who bought the baby girl and the woman who sold them were arrested
पानीपत। तीन लाख रुपये में बच्ची को खरीदने वाले दंपती और बेचने वाली महिला को पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इसराना थाना प्रभारी बलराज ने बताया कि पुलिस अब बच्ची के माता-पिता को ढूंढने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

विदित हो कि पलड़ी गांव के दंपती ने 22 जुलाई को इसराना के एनसी मेडिकल कॉलेज में उल्टी-दस्त, बुखार से पीड़ित 10 दिन की बच्ची को भर्ती कराया था। अस्पताल के स्टाफ ने बच्ची की मां को दूध पिलाने के लिए कहा तो वह बहाना बनाने लगी। ऐसे में स्टाफ को शक हो गया। 25 जुलाई को एक महिला अस्पताल पहुंची और पैसों के लेन देन में झगड़ा करने लगी। पूरी पेमेंट न मिलने पर महिला ने शोर मचाते हुए कहा कि ये दंपती इसके असल माता पिता नहीं हैं। इसके बाद स्टाफ का शक यकीन में बदल गया और उन्होंने बुधवार को मामले की सूचना इसराना थाना पुलिस को दी। इसराना थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने अस्पताल में झगड़ा करने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया, जिससे पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसने अपनी बहन से पालने के लिए बच्ची गोद ली थी और आगे दंपती को तीन लाख में बेच दी थी। पुलिस ने अब दंपती और महिला गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। साथ ही बच्ची के असली मां-बाप की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed