{"_id":"678c1584d6a39570cd0729f6","slug":"the-corrupt-will-not-be-spared-dhanda-panipat-news-c-244-1-pnp1001-130834-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं बख्शे जाएंगे भ्रष्टाचारी : ढांडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं बख्शे जाएंगे भ्रष्टाचारी : ढांडा
विज्ञापन
पानीपत। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने शनिवार को सरकार विश्राम गृह में जनता दरबार लगाया। इसमें पानीपत जिले और ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अलावा प्रदेशभर से लोग पहुंचे।
इस दौरान सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर बाद करीब तीन बजे तक फरियादियों का जमावड़ा लग गया। फरियादियों की संख्या अधिक होने के कारण यहां कमांडो को व्यवस्था संभालनी पड़ी।
उन्होंने पटवारियों की भ्रष्टाचार को लेकर एक सूची जारी करने के प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि किसी भी विभाग में अधिकारी या कर्मचारी का भ्रष्टाचार सहन नहीं किया जाएगा। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।जनता दरबार में शिक्षा मंत्री के सामने शिक्षा के साथ पुलिस व अन्य विभागों से संबंधित शिकायत पहुंची।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री ने कुछ का मौके पर ही समाधान किया और अन्य के लिए अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे सरकारी विश्राम गृह में जनता दरबार शुरू किया। सबसे पहले हथवाला गांव के लोगों ने शामलात जमीन का मामला मंत्री के सामने रखा। ग्रामीणों ने कहा कि यमुना में कटाव के चलते जमीन शामलात हो गई है।
राजस्व विभाग ग्रामीणों के दावों को अनदेखा कर रहा है। पिछले दिनों ग्रामीणों को नोटिस जारी कर दिए थे। शिक्षा मंत्री ने मामले को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा कर समाधान का भरोसा दिया।