{"_id":"68c7361c48a10ba21002d122","slug":"the-corridor-will-be-decorated-on-the-theme-of-ram-setu-ravanas-effigy-will-be-100-feet-high-panipat-news-c-244-1-sknl1016-143730-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: रामसेतु की थीम पर सजेगा गलियारा, 100 फीट ऊंचा होगा रावण का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: रामसेतु की थीम पर सजेगा गलियारा, 100 फीट ऊंचा होगा रावण का पुतला
विज्ञापन
- दशहरा कमेटी सनौली रोड की बैठक में दशहरा उत्सव की तैयारी पर चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। दशहरा कमेटी सनौली रोड के दशहरा उत्सव में इस बार रावण के पुतले की ऊंचाई 100 फीट होगी। रावण दहन से पहले सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ व आतिशबाजी रावण परिवार के पुतलों से निकलेगी। वहीं, दशहरा स्थल पर प्रवेश द्वार से लेकर घेरे तक के गलियारे को रामसेतु की थीम पर सजाया जाएगा। इसमें रावण परिवार के दर्शनों के लिए आए श्रद्धालुओं को लंकापुरी में आने का अहसास होगा।
दशहरा कमेटी सनौली रोड की बैठक हुडा सेक्टर स्थित श्री रघुनाथ धाम में प्रधान रमेश माटा की अध्यक्षता में हुई जिसमें दशहरा पर्व की तैयारियों के लिए चर्चा की गई तथा सेवादारों को ड्यूटियां सौंपी गईं।
सर्वप्रथम मित्तल मैगा माॅल के साथ मेला मैदान में भूमि पूजन का कार्यक्रम हुआ। दशहरा कमेटी में तीन नए युवा सदस्य जितेश बांगा, सुनील लखीना और विनय आहुजा को शामिल किया गया। दशहरा कमेटी के वरिष्ठ सदस्य वेद बांगा, कैलाश नारंग, हिमांशु बांगा, देवेंद्र रेवड़ी, चिमन सेठी, पंकज आहुजा ने भी विचार रखे। प्रधान रमेश माटा ने बताया कि इस बार दशहरा पर्व में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज एवं हरिद्वार जगन्नाथ धाम आश्रम से महंत अरुणदास महाराज का पावन सानिध्य होगा। उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त वीरेंद्र दहिया, एसपी भूपेंद्र सिंह, केबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार, शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा, शहरी विधायक प्रमोद विज, महापौर कोमल सैनी होंगे।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी
रमेश माटा ने बताया कि इस बार सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा गार्ड, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड की गाड़ियों का प्रबंध किया गया है। संस्था के पंजीकरण के लिए सेक्टर-25 स्थित श्री रघुनाथ धाम मंदिर, वार्ड-11 कृष्णा मंदिर, वार्ड-7 श्री राम मंदिर गली स्थित वधवा हैंडलूम हाउस, सनौली रोड लऊ वाले गुरुद्वारे के सामने गली में स्थित नगीना हैंडलूम में व्यवस्था की गई है।