{"_id":"6a0cdf8fcb3ff18dbf0d5e14","slug":"the-corporation-will-plant-50000-trees-in-the-city-with-the-help-of-social-organizations-panipat-news-c-244-1-pnp1001-157520-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सामाजिक संस्थाओं के साथ शहर में 50 हजार पाैधे लगाएगा निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सामाजिक संस्थाओं के साथ शहर में 50 हजार पाैधे लगाएगा निगम
Wed, 20 May 2026 03:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Wed, 20 May 2026 03:39 AM IST
विज्ञापन
पौधरोपण के लिए लोगों से बात करते निगम आयुक्त डॉ. पंकज। स्रोत : निगम
पानीपत। नगर निगम की ओर से इस सीजन में शहर में करीब 50 हजार पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए निगम अभियान चलाएगा। इस अभियान में सामाजिक संस्थाओं का सहयोग लिया जाएगा। नगर निगम आयुक्त डॉ. पंकज ने मंगलवार को कार्यालय में समाजसेवी संस्था के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। जिसमें 21 जून को पौधरोपण करने पर चर्चा की गई।
डॉ. पंकज ने कहा कि स्वच्छ पानीपत और पौधरोपण के कार्यों को आने वाले बारिश सीजन में गति दी जाएगी। इस कार्य में बढ़ चढ़ कर सहयोग किया जाएगा। इंदौर की तर्ज पर कुछ ही वर्षों में पानीपत सुंदर और स्वच्छ बनाया जा सकता है। सर्व संगठन सेवा संस्थान के मुख्य संयोजक सुरेश काबरा ने बताया कि एक पेड़ मां के नाम व सांसें हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाए हम के तहत अभियान चलाया जाएं। इससे पानीपत हरा भरा हो सकें।
सर्व संगठन के मुख्य संरक्षक हरिओम तायल ने बताया कि पानीपत के शहर के प्रत्येक नागरिक को साथ लेकर काम बढ़ाया जाएगा। ग्रीन मिशन के नितिन अरोड़ा ने बताया कि फेंसिंग के कार्य को और तेजी से करके पौधा लगाने से पौधों की सुरक्षा रहेगी। इस बार बरसाती सीजन में 50 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य है। हरीश भाटिया ने कहा कि नैनो जंगल पर पानी की व्यवस्था सुचारु की जाएगी। ब्यूरो