फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The corporation was secretly constructing a garbage dumping point in the old sugar mill.

Panipat News: निगम पुरानी शुगर मिल में चुपके से बना रहा था कूड़ा डंपिंग प्वाइंट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
The corporation was secretly constructing a garbage dumping point in the old sugar mill.
पानीपत। नगर निगम गोहाना रोड स्थित पुरानी शुगर मिल में फिर से कूड़ा डंपिंग प्वाइंट बना रहा था। आसपास की कॉलोनियों के लोग इसके विरोध में उतर आए और शुगर मिल के गेट के बाहर जमकर बैठ गए। नगर निगम के डीएमसी अरुण भार्गव ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन लोगों ने कूड़ा डंपिंग प्वाइंट नहीं बनने देने की बात कही।
विज्ञापन

निगम अधिकारी करीब एक घंटे के प्रयास के बाद लौट आए। स्थानीय लोग दोपहर तक जमे रहे। नगर निगम शहर में प्राथमिक कूड़ा डंपिंग प्वाइंट बना रहा है। ये शहर में चार बनाए जाने हैं। रेलवे लाइन से पश्चिम दिशा में पुरानी शुगर मिल में बनाने का प्रस्ताव है। निगम ने पिछले साल से लगातार प्रयास किए, लेकिन लोगों के विरोध के चलते पीछे हटना पड़ा।
विज्ञापन

नगर निगम अधिकारी मंगलवार को सुबह करीब नौ बजे कूड़ा डालने के लिए गाड़ियों के साथ गए थे। कॉलोनीवासी पूर्व पार्षद बलराम मकौल की अगुवाई में पहुंच गए। लोगों ने शुगर मिल पर बैठकर नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बलराम मकौल, रानी, कविता, आरती और रमेश कुमार ने कहा कि शुगर मिल की बदबू सहन की है, इसके चतले आसपास रह पाना भी मुश्किल हो गया था। यहां से मिल डाहर गांव में स्थानांतरित होने के बाद लोगों को कुछ राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब नगर निगम पुरानी शुगर मिल में कूड़ा डंपिंग प्वाइंट बनाना चाहता है, इसके चलते फिर बदबू का केंद्र बन जाएगा। वे इसको किसी भी सूरत में नहीं बनने देंगे, इसके बाद वे गाड़ियों को वापस ले गए।

लंबे समय तक नहीं रखा जाएगा कूड़ा : नगर निगम के डीएमसी अरुण भार्गव लोगों को समझाने के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा कि यहां लंबे समय तक कूड़ा नहीं रखा जाएगा। शहर के इस हिस्से में डाेर-टू-डाेर कूड़ा उठान की छोटी गाड़ी खाली कराई जाएंगी। यहां बड़ी गाड़ियाें में भरकर मुरथल ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed