फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The corporation sealed the transport office running in the middle of the city

Panipat News: निगम ने शहर के बीचोंबीच चल रहा ट्रांसपोर्ट कार्यालय किया सील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 03:01 AM IST
विज्ञापन
The corporation sealed the transport office running in the middle of the city
पानीपत। नगर निगम ने शहर के बीचोंबीच चल रहे ट्रांसपोर्ट कार्यालयों को सील करना शुरू कर दिया है। टीम ने वीरवार को जगन्नाथ मंदिर के नजदीक जीटी रोड स्थित एक कार्यालय को सील कर दिया है। निगम की माने तो जिले में ऐसे करीब 45 कार्यालय चल रहे हैं। निगम अधिकारी इनको कई बार नोटिस दे चुके हैं। अधिकारियों ने बताया कि अब इनको सील करने की कार्रवाई तेज की जाएगी।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट नगर सेक्टर-25 में शिफ्ट किया गया है। यहां काफी संख्या में ट्रांसपोर्टर ने अपने कार्यालय बना रखे हैं। कुछ लोग शहर के बीच में अपने पुराने कार्यालय चल रहे हैं। निगम अधिकारियों का मानना है कि इससे शहर में जाम की स्थिति बनी रहती है। निगम ट्रांसपोर्ट संचालकों को शिफ्ट करने के बारे में कई बार लिखित रूप से कह चुका था। इसके बाद भी ट्रांसपोर्टर शहर से बाहर जाने को तैयार नहीं हुए। निगम ने इसके बाद इनको नोटिस थमाना शुरू कर दिया। निगम ने गत महीने शहर में चल रहे 45 ट्रांसपोर्टर संचालकों को नोटिस दिए थे। इनको कार्यालय जल्द स्थानांतरित करने के आदेश दिए थे। बावजूद इसके कोई भी कार्यालय बाहर नहीं गया। नगर निगम की टीम ने वीरवार को जगन्नाथ मंदिर के नजदीक जीटी रोड स्थित बंटी ट्रांसपोर्ट रोडलाइन के कार्यालय को सील कर दिया। नगर निगम के एटीपी समेत कई अधिकारियों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। इसके साथ दूसरे ट्रांसपोर्ट कार्यालयों में पहुंची। उस समय कई कार्यालय बंद मिले। टीम ने इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी।
विज्ञापन

वर्जन :
शहर में कई ट्रांसपोर्ट संचालकों को नोटिस दिए जा चुके हैं। उक्त लोग अपने कार्यालय ट्रांसपोर्ट नगर या फिर शहर से बाहर कहीं स्थानांतरित नहीं कर रहे हैं। ऐसे ट्रांसपोर्ट कार्यालयों को सील करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. पंकज, आयुक्त नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed