{"_id":"6abadd405fd83649300801a7","slug":"the-corporation-organized-a-seva-setu-camp-at-agro-mall-125-people-visited-the-22-counters-by-the-evening-on-the-first-day-panipat-news-c-244-1-pnp1001-165029-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: निगम ने एग्रो माल में लगाया सेवा सेतु शिविर, 22 काउंटरों पर शाम तक पहले दिन 125 लोग पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: निगम ने एग्रो माल में लगाया सेवा सेतु शिविर, 22 काउंटरों पर शाम तक पहले दिन 125 लोग पहुंचे
विज्ञापन
नगर निगम एग्रो माल कार्यालय में सेवा सेतु शिविर का रिबन काटते मेयर कोमल सैनी। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर निगम द्वारा सोमवार को एग्रो मॉल स्थित कार्यालय में तीन दिवसीय सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अलग-अलग विभागों के 22 काउंटर लगाए गए थे। यहां शाम तक 125 शिकायतें दर्ज की गईं।
शिविर का शुभारंभ मुख्यातिथि मेयर कोमल सैनी और भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने किया। मेयर कोमल सैनी ने लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने कहा कि जनता की सुविधा और शिकायतों का समयबद्ध निवारण सरकार की प्राथमिकता है। अधिकारी हर नागरिक की बात ध्यान से सुनकर राहत पहुंचाना सुनिश्चित करें।
फंसा बुजुर्ग का आशियाना, विभागों की खींचतान जारी
शिविर में नांगल खेड़ी गांव निवासी नफे सिंह अपनी फरियाद लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बारिश में उनका मकान गिर गया था और वह आर्थिक तंगी के कारण खुद निर्माण नहीं करा सकते। जब वे मदद के लिए नगर निगम जाते हैं, तो उसे पंचायत विभाग का क्षेत्र बता दिया जाता है और पंचायत विभाग में जाने पर नगर निगम का क्षेत्र होने का हवाला दे दिया जाता है। सीमा विवाद की इस खींचतान में उनका आशियाना अटका हुआ है।
विज्ञापन
शिविर में वृद्धावस्था पेंशन, परिवार पहचान पत्र और अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी व लाभ लेने के लिए भी काफी संख्या में लोग पहुंचे। अधिकारियों ने मौके पर ही कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए समाधान की दिशा में कदम उठाए। इस अवसर पर नगर निगम संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी, जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यवान, नरेंद्र कादियान व कृष्ण उपस्थित रहे।