फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The corporation forgot to remove the garbage from the drain, the road got blocked

Panipat News: ड्रेन से गंदगी निकाल उठाना भूला निगम, रास्ता हुआ बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
The corporation forgot to remove the garbage from the drain, the road got blocked
श्रीराम चौक के नजदीक पड़ा कूड़ा। स्रोत : सोशल मीडिया
पानीपत। नगर निगम अधिकारी ड्रेन नंबर-एक की सफाई करते समय गंदगी बाहर निकालकर उठाना भूल गए। करीब 10 दिन से यहां ढेर लगा हुआ है। ऐसे में ड्रेन से आने-जाने का रास्ता बंद हो गया। स्थानीय लोगों व राहगीरों ने निगम अधिकारियों से समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

नगर निगम ने 20 दिन पहले ड्रेन 1 की सफाई शुरू कराई थी। इसी कड़ी में श्रीराम चौक के पास ड्रेन की सफाई की थी। निगम की टीम ने कूड़ा निकाल दिया। अब पिछले 10 दिन से सड़क पर गंदगी निकाली थी। नगर निगम अधिकारियों ने इसको नहीं हटाया। अब लोगों ने यहां कूड़ा डालना शुरू कर दिया है। ऐसे में स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

राजबीर, जसबीर और निरंजन ने बताया कि श्रीराम चौक पर कूड़ा डाल दिया गया। उन्होंने एक या दो दिन में गंदगी उठने का इंतजार किया। इसके बाद परेशानी बढ़ती चली गई। वहीं ड्रेन स्थित कई फैक्टरियों के गेट भी नहीं खुल पा रहे हैं। राहगीरों को भी रास्ता बंद मिलने पर अपने दोपहिया व गाड़ी लेकर वापस जाना पड़ता है। नगर निगम के जेई अजय छौक्कर ने बताया कि श्रीराम चौक पर कूड़ा पड़ा होने की जानकारी मिली है। इसे जल्द ही उठवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed