फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The corporation did not repair the broken wire in the storm, two cattle died

Panipat News: निगम ने नहीं उठाई आंधी में टूटी तार, दो मवेशी मरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
The corporation did not repair the broken wire in the storm, two cattle died
इसराना। बिजली निगम अधिकारियों की लापरवाही से नौल्था गांव में बड़ा हादसा हो गया। बिजली की आंधी के बाद टूटी तार का करंट लगने से दो किसानों की एक भैंस और एक गाय की मौत हो गई। किसानों ने बिजली निगम अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। आरोप हैं कि वीरवार को आंधी में एक निजी स्कूल के पास बिजली की तार टूट गई थी। बिजली निगम अधिकारियों को इसकी शिकायत दी थी। अधिकारियों ने सुनवाई नहीं की और शनिवार सुबह हादसा हो गया। भैंस व गाय का पोस्टमार्टम कराने व बिजली निगम पर लापरवाही की शिकायत पुलिस को दी है।
विज्ञापन

नौल्था के किसान रामनिवास वासी नौल्था ने बताया कि नौल्था में सावित्री शिक्षा सदन स्कूल और गैस एजेंसी के नजदीक वीरवार देर रात आए तूफान से बिजली की तार टूट कर गिर गई थी। वह शनिवार सुबह अपनी भैंस को प्लाट में ले जा रहा था तभी रास्ते में पड़ी बिजली की तार की चपेट में आने से उसकी भैंस की मौत हो गई। इसके साथ ही उसका पड़ोसी अनुज भी अपनी गाय को प्लाट में ले जा रहा था।
विज्ञापन

अनुज की गाय की भी करंट लगने से मौत हो गई। किसानों ने इसकी सूचना पुलिस, बिजली निगम काे दी। पशुपालन विभाग के डॉक्टरों ने पशुओं का पोस्टमार्टम किया। किसान रामनिवास और अनुज के अनुसार उनको करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण रामनिवास, अनुज, चंद्र सिंह ने बताया कि वीरवार की रात तूफान आने से बिजली का तार टूट गया था। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत बिजली निगम के शिकायत केंद्र पर शुक्रवार को दर्ज कराई थी। बिजली निगम की टीम ने तार को ठीक नहीं किया। अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही के चलते हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed