फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The corporation could not finalize the cleaning tender.

Panipat News: सफाई का टेंडर फाइनल नहीं कर सका निगम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
The corporation could not finalize the cleaning tender.
पानीपत। नगर निगम मंगलवार को दूसरे दिन भी सफाई का टेंडर तय नहीं कर पाया। अधिकारी तीन जोन में सफाई के टेंडर की टेक्निकल बिड ही खोल पाया है। अब बुधवार को टेंडर में आने वाली 13 एजेंसियों के कागजों की जांच की जाएगी। वहीं दोनों एजेंसियों का सफाई का ठेका बुधवार को खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन

शहरी स्थानीय निकाय विभाग को दोनों एजेंसियों का दो महीने के लिए काम बढ़ाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी नहीं मिल पाई है। निगम के नए टेंडर तय न कर पाने और पुरानी एजेंसियों का काम भी न बढ़ा पाने की स्थिति में नए साल के पहले दिन ही सफाई में परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन

नगर निगम ने शहर को चार जोन में बांटकर पीसीसी और आईएनडी को सफाई का ठेका दिया गया है। इनका ठेका 31 दिसंबर को खत्म हो जाएगा। नगर निगम ने इस बार तीन जोन में एजेंसी व एक जोन में निगम कर्मचारियों से सफाई कराने का फैसला लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम ने इसके बाद आठ दिसंबर को तीन जोन में सफाई का टेंडर लगाया था। टेंडर सोमवार को खोला जाना था। अधिकारियों ने मंगलवार को दूसरे दिन टेक्निकल बिड खोली। इनमें आने वाली 13 फर्मों को कागजों की जांच के लिए बुधवार को बुलाया है। इसके बाद इनमें तय किया जाएगा।

चंडीगढ़ में उच्चाधिकारियों के साथ चली एक घंटे बैठक : सीएम के प्रधान सचिव बने अरुण कुमार गुप्ता के साथ मंगलवार को चंडीगढ़ में नगर निगम अधिकारियों के साथ विशेष बैठक की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed