{"_id":"68e6ae9fa27ca654ac078dee","slug":"the-corporation-called-a-house-meeting-councilors-prepared-to-create-a-ruckus-panipat-news-c-18-1-knl1006-755460-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: निगम ने बुलाई हाउस की बैठक, पार्षद हंगामा करने की तैयारी में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: निगम ने बुलाई हाउस की बैठक, पार्षद हंगामा करने की तैयारी में
Thu, 09 Oct 2025 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। नगर निगम हाउस की बैठक वीरवार को दोपहर बाद 1:30 बजे जिला सचिवालय के द्वितीय तल पर बुलाई है जिसमें शहर के विकास कार्यों के साथ सफाई के मुद्दे पर चर्चा की जाएगी। वहीं शॉर्ट नोटिस पर अचानक बैठक बुलाने पर कई पार्षद हैरान हैं। पार्षदों ने अचानक बैठक बुलाने पर नाराजगी जताई है। पार्षद इस पर वीरवार को हंगामा कर सकते हैं।
नगर निगम हाउस की बैठक की सिफारिश मेयर कोमल सैनी ने की थी। निगम आयुक्त डॉ. पंकज ने मंगलवार को इसकी सुबह स्वीकृति दे दी थी। इसके बाद बुधवार दोपहर के बाद पार्षदों को बैठक का मैसेज भेजा गया। पार्षद अशोक कटारिया व संजीव दहिया ने बताया कि हाउस की बैठक से पहले पार्षदों के बीच प्रारंभिक बैठक होनी चाहिए जिसमें परिषदों के मुद्दे और प्रस्ताव लेने होते हैं। इस बार बैठक से पहले इस तरह की एक्सरसाइज नहीं की गई है। वह वीरवार को बैठक में इसका कारण भी जानेंगे। मेयर कोमल सैनी ने बताया कि हाउस की बैठक में सफाई समेत विकास कार्यों पर चर्चा की जाएगी। इन सबके लिए हाउस की स्वीकृति जरूरी है। इसीलिए अचानक बैठक बुलाई गई है।