फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The contractor was stealing electricity, posted on social media, then fined

वार्ड नंबर-4 में ठेकेदार कर रहा था बिजली चोरी, सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट तो ठोका जुर्माना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
The contractor was stealing electricity, posted on social media, then fined
पानीपत। वार्ड नंबर चार के रमेश नगर में दुर्गा मंदिर के पास निगम ठेकेदार को बिजली चोरी महंगी पड़ गई। स्थानीय लोगों ने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी। इसके बाद बिजली निगम ने एक्शन लेते हुए बिजली चोरी की एलएलवन भरी और मोटर तक उतार ली। बताया जा रहा है कि ठेकेदार पर बिजली निगम ने करीब 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि ठेकेदार वार्ड में विकास कार्य करवाने के लिए यहां रखे एक ट्रांसफार्मर से बिजली का तार लगाकर बिजली चोरी कर रहा था। उन्होंने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी। इसमें पूछा गया कि क्या बिजली चोरी की यह सुविधा आम लोगों के लिए भी है? इस वीडियो पर निगम अफसरों को लोगों ने सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया। इसके बाद इसकी शिकायत बिजली निगम के एक्सईएन को दी गई। एक्सईएन ने तीन जेई को मौके पर भेजा और ठेकेदार के खिलाफ बिजली चोरी की कार्रवाई की। इसके अलावा जिस मोटर को बिजली चोरी कर चलाया जा रहा था उसे भी बिजली निगम कर्मी अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि बिजली चोरी ठेकेदार कर रहे हैं और जो लोग बिल भरते हैं, उनको ओवलोड की वजह से गर्मी में कटों का सामना करना पड़ता है। दूसरी ओर ट्रांसफार्मर से डायरेक्ट तार लगाकर काम करना किसी भी समय हादसे को न्योता दे सकता है। इस वजह से इस पर कार्रवाई के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में एक्सईएन, सिटी डिविजन वीके गोयल ने बताया कि उन्हें वार्ड चार से बिजली चोरी की एक शिकायत मिली थी, जिस पर टीम को मौके पर भेजकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed