{"_id":"6891513114ab870ec0098907","slug":"the-contractor-was-making-the-parents-work-by-keeping-the-children-hostage-panipat-news-c-244-1-pnp1012-141418-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: ठेकेदार बच्चों को बंधक बना माता-पिता से करा रहा था काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: ठेकेदार बच्चों को बंधक बना माता-पिता से करा रहा था काम
विज्ञापन
- सूचना मिलने पर महिला एवं बाल कल्याण समिति ने बंधन मुक्त कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
इसराना। पश्चिम बंगाल से पानीपत पहुंचे एक श्रमिक के बच्चों को बंधक बनाकर ठेकेदार माता-पिता से फैक्टरी में काम कराता रहा। श्रमिक ने महिला एवं बाल कल्याण समिति के सामने पेश होकर बच्चों को मुक्त कराने की मांग की। जिसके बाद समिति के सदस्यों ने फैक्टरी पहुंचकर बच्चों को मुक्त कराया।
मामला थाना इसराना क्षेत्र के बलाना के पास की एक फैक्टरी का है। महिला एवं बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ. मुकेश आर्य ने बताया कि पश्चिम बंगाल के एक व्यक्ति ने समिति को शिकायत दी थी कि वह चार माह पहले पानीपत आए थे। यहां पहुंचने के बाद वह बलाना के पास एक फैक्टरी में काम करने लगे। लेकिन, ठेकेदार ने उन्हें पैसे नहीं दिए। जब वह काम छोड़कर जाने लगे तो ठेकेदार ने उनकी 12 साल की बेटी और 10 साल के बेटे का बंधक बना लिया। इसके बाद वह उनसे लगातार काम कराता रहा। शिकायत के बाद सोमवार को टीम फैक्टरी में पहुंची थी। समिति के सदस्यों ने फैक्टरी मालिक से बात की तो उन्होेंने बताया कि ठेकेदार लेबर का पूरा काम देखता है। इसके बारे में जानकारी नहीं है। जिसके बाद ठेकेदार को बुलाया गया। ठेकेदार ने पैसों का विवाद होने की बात कही। लेकिन समिति ने बच्चों को माता-पिता को सौंपने को कहा। जिसके बाद बच्चों को उनके माता-पिता को सौंप दिया है। परिवार वापस अपने गांव चला गया है।
समिति के सदस्य डॉ. मुकेश आर्य ने बताया कि उन्होंने ठेकेदार से फैक्टरी के सभी श्रमिकों की डिटेल मांगी तो वह डिटेल नहीं दे सका। समिति ने ठेकेदार से रिकार्ड मांगा है।
विज्ञापन
बाल कल्याण समिति को बच्चों को बंधक बनाने की सूचना मिली थी। तुरंत टीम मौके पर भेजकर बच्चों को बंधनमुक्त कराया गया।
-पदमा रानी, चेयरपर्सन, महिला एवं बाल कल्याण समिति