{"_id":"695584529dc76e34470e0f63","slug":"the-condition-of-the-youth-burnt-in-the-fire-is-critical-family-members-are-angry-due-to-the-non-arrest-of-the-accused-panipat-news-c-244-1-pnp1012-149795-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: आग में झुलसे युवक की हालत नाजुक, आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से परिजनों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: आग में झुलसे युवक की हालत नाजुक, आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से परिजनों में आक्रोश
Thu, 01 Jan 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Thu, 01 Jan 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। आग में झुलसे युवक का जिला नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है। जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। जिससे परिजनों में आक्रोश है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। लेकिन पुलिस अभी तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। अधिकारियों का कहना हे कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सनौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने गांव के ही दो सगे भाइयों जुबैर और आरिफ पर आरोप लगाए थे। युवक ने बताया था कि रविवार शाम को जुबैर उसे शौच करने चलने के बहाने लेकर गया जहां पर उसका भाई आरिफ भी मौजूद था। दोनों भाइयों ने मिलकर उसके साथ गलत किया। सोमवार रात को करीब आठ बजे वह उनके घर पर आए। उस समय वह गली के बाहर ही खड़ा था। दोनों भाइयों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। जब उसने घर पर पूरी बात बताने की बात कही तो आरोपी डर गए।
आरोप हैं कि एक आरोपी ने उसके ऊपर पेट्रोल डाल दिया और दूसरे ने माचिस से आग लगा दी। इसके बाद दोनों वहां से भाग गए। पुलिस ने पीड़ित के पिता की शिकायत पर सनौली थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस अभी तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। उधर, परिजनों का आरोप है कि उन पर समझौते के भी दबाव बनाए जा रहे हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। झुलसे युवक के बयान भी दर्ज किए गए हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है
-वेदपाल सिंह, प्रभारी थाना सनौली।