{"_id":"697d0b7360eba0bd480fc675","slug":"the-complaints-received-at-the-resolution-camp-will-be-monitored-and-the-officer-will-be-held-accountable-if-they-are-not-resolved-panipat-news-c-244-1-pnp1007-151435-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: समाधान शिविर में आई शिकायतों की होगी मॉनिटरिंग, समाधान न होने पर अधिकारी की होगा जवाबदेही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: समाधान शिविर में आई शिकायतों की होगी मॉनिटरिंग, समाधान न होने पर अधिकारी की होगा जवाबदेही
Sat, 31 Jan 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sat, 31 Jan 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। सेंट्रल कमेटी ऑफ एग्जामिनेशन के सचिव आईएएस सीजी राजिनी कांतन ने शुक्रवार को समाधान शिविर की साप्ताहिक समीक्षा बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंस पर की। उन्होंने कहा कि शिविर में आने वाली शिकायतों की मॉनिटरिंग की जाएगी और शिकायत का समय पर समाधान न होने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही होगी। नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त विवेक चौधरी ने कहा कि समाधान शिविर आमजन की समस्याओं को सीधे तौर पर सुनने और उनका त्वरित समाधान करने का सशक्त माध्यम है इसलिए सभी अधिकारी इसे गंभीरता से लें। शिकायतों का समाधान केवल औपचारिकता न हो बल्कि धरातल पर परिणाम दिखना चाहिए। इस दिशा में और अधिक ध्यान दिया जाएगा और नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा की जाएगी। बैठक में स्पष्ट किया गया कि शिविर में दर्ज शिकायतों का समाधान निर्धारित समय पर किया जाए। इस अवसर पर एसडीएम मनदीप कुमार, समालखा एसडीएम अमित कुमार, सीईओ डॉ. किरण, जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता करण बहल, एसडीओ पशु पालन विभाग डॉ. भगवान उपस्थित रहे।
विज्ञापन