फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The cold continues, the sun shines brightly during the day but people shiver.

Panipat News: सर्दी का सितम जारी, दिन में खिली धूप फिर भी ठिठुरे

Fri, 16 Jan 2026 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 16 Jan 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
The cold continues, the sun shines brightly during the day but people shiver.
दिनभर आसमान में खिली रही धूप। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में साफ नजर आ रहा है। हालात यह हैं कि सुबह के समय घना कोहरा छा रहा है, इसके बाद दिन में चलने वाली शीतलहर से लोग ठिठुरने को मजबूर हैं। कोहरे का असर यातायात व्यवस्था पर साफ नजर आ रहा है। बस और ट्रेनों अपने गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंच रही है, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वीरवार को भी पूरे दिन लोग ठंड से ठिठुरते रहे, हालांकि दिन में करीब तीन घंटे के लिए हल्की धूप निकली रही लेकिन इससे लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिली। मौसम विशेषज्ञ ने शुक्रवार को फिर से कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर की तेज रफ्तार से ठिठुरन बनी हुई है।
विज्ञापन

वीरवार को सुबह कोहरा बढ़ने से वाहनों की रफ्तार कम रही। दोपहर करीब एक से तीन बजे तक धूप निकलने के बाद भी लोग ठिठुरते रहे। तेज हवा के आगे खिली धूप भी बेअसर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार की अपेक्षा वीरवार को तापमान एक-एक डिग्री बढ़ा। अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान छह डिग्री दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 13 किलोमीटर प्रति घंटा रही। सिवाह निवासी रामलाल ने बताया कि इस साल पिछले साल से ज्यादा ठंड महसूस की जा रही है। उन्होंने बताया कि कोहरा गेहूं की फसल के लिए तो लाभदायक सिद्ध होता है पर अन्य फसलों पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ता है। सरसों की फसल को नुकसान हो सकता है। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि शुक्रवार को कोहरा छा सकता है। तापमान बढ़ सकता है। शीतलहर की तेज रफ्तार से ठिठुरन बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed