{"_id":"6341e90e6fe5b273d1656dd7","slug":"the-code-of-conduct-of-the-rural-area-stopped-the-program-of-urban-foundation-stones-panipat-news-knl1238252139","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण अंचल की आचार संहिता ने रोका शहरी शिलान्यासों का कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण अंचल की आचार संहिता ने रोका शहरी शिलान्यासों का कार्यक्रम
विज्ञापन
पानीपत। पंचायती चुनाव को लेकर जिले के ग्रामीण एरिया में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है। हालांकि इसका प्रभाव शहरी एरिया में नहीं होगा। इसके बाद भी आचार संहिता लागू होने की वजह से शहरी एरिया के शिलान्यास कार्यक्रमों पर भी ब्रेक लग गया है। शुक्रवार को रेलवे अंडरपास के निर्माण कार्य करने का शहरी विधायक का कार्यक्रम था, लेकिन जब मालूम हुआ कि आचार संहिता लग चुकी है तो उन्होंने अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया। इस कार्यक्रम में सीनियर डिप्टी मेयर को भी आना तय था। वे मौके पर रेलवे अधिकारियों के साथ पहुंचे और शिलान्यास करने की बजाए निर्माण कार्य शुरू होने की खुशी में लड्डू बांट आए।
निगम क्षेत्र में विकास कार्यों के शिलान्यास कार्यक्रमों को ट्रेंडर चल पड़ा है। भले ही ये विकास कार्य शुरू हों या न हो। पूरे हों भी या अधर में पड़े रहें लेकिन नेता इनके नारियल फोड़ने में कसर नहीं रखते। इन शिलान्यासों के लिए पहले ही कार्यक्रम तय किए जाते हैं। कई विकास कार्य तो आज भी अपने शुरू होने की बाट देख रहे हैं जिनके मुहूर्त के नारियल शहर के नेता फोड़ चुुके हैं। इससे शहर की सियासत भी गरमाने लगी हैं।
बता दें कि करीब दो साल पहले नगर निगम मेयर ने इन शिलान्यास पत्थरों को पूरजोर विरोध तक किया था। उन्होंने कहा था कि ये पैसा व्यर्थ बहाया जा रहा है। इसे लेकर उन्होंने निगम के सभी ठेकेदारों के साथ बैठक भी की थी। लेकिन हुआ इसका बिल्कुल उल्टा। आज मेयर भी शिलान्यास कार्यक्रमों में भाग ले रही है और अन्य नेता भी। इससे वार्ड पार्षदों में भी नाराजगी है। क्योंकि कुछ विकास कार्य तो ऐसे हो रहे हैं जिनकी जरूरत ही नहीं है और जिनकी जरूरत है उनके टेंडर लगने के बाद भी वर्क ऑर्डर जारी नहीं हो पा रहे।
विज्ञापन
रेवले अंडरपास के शिलान्यास कार्यक्रम को कैंसल करने के विषय पर शहरी विधायक की ओर से बयान मिला कि आचार संहिता लागू होने के कारण कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। जबकि सीनियर डिप्टी मेयर ने कहा कि आचार संहिता की वजह से विकास कार्य का शिलान्यास तो नहीं किया लेकिन मौके पर लड्डू जरूर बांटे हैं।