फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The cleaning workers put a lock on the gate, the workers took out

समालखा: सफाई कर्मचारियों ने गेट पर जड़ा ताला, कर्मियों निकाला बाहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
The cleaning workers put a lock on the gate, the workers took out
समालखा। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। नगर पालिका में आए कर्मचारियों को बाहर कर सफाई कर्मचारियों ने मुख्य गेट पर ताला लगा दिया और कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कर्मचारियों की हड़ताल के चलते नगर पालिका के कार्यालय में कामकाज को लेकर आने वाले लोगों को वापस लौटना पड़ा। हालांकि करीब 50 मिनट बाद अधिकारियों के कहने पर कर्मचारियों ने ताला खोल दिया। उधर समालखा में बिना सफाई के जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं। संघ के आह्वान पर कच्चे कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर पिछले तीन दिन से हड़ताल पर हैं। शुक्रवार को तीसरे दिन कर्मचारियों ने सुबह धरना शुरू करते ही 9:05 बजे नपा कार्यालय के मेन गेट पर ताला लगा दिया। ऐसे में ड्यूटी पर आने वाले अन्य कर्मचारी तक अंदर नहीं जा सके। करीब 50 मिनट तक ताला लगा रहा। मामला अधिकारियों तक पहुंचा तो उनके बातचीत करने पर कर्मचारियों ने ताला खोला। इसके बाद कर्मचारियों ने कार्यालय के सामने धरने पर बैठकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रधान रणधीर सिंह ने कहा कि पहले दो दिन की हड़ताल थी। सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी तो हड़ताल को 23 अक्तूबर तक बढ़ा दिया गया है। इस मौके पर नरेश कुमार प्रवीन कुमार, बलराज, सतीश सुखबीर, बबीता, कृष्ण , संत राम, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed