फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The city was in bad condition due to the strike of the corporation workers

निगम कर्मियों की हड़ताल से शहर का हुआ बुरा हाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
The city was in bad condition due to the strike of the corporation workers
पानीपत। लंबित मांगों को लेकर नगर निगम कर्मचारियों की चौथे दिन शनिवार को भी हड़ताल जारी रही। निगम कर्मियों ने विरोध स्वरूप शहर में उल्टे झाडू कर रोड मार्च निकालते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने की वजह से शहर में सफाई के हालात भी चरमरा गए। सेक्टरों समेत शहर के सार्वजनिक स्थानों पर कूड़े के ढेर लग गए।
विज्ञापन

दूसरी ओर निगम कर्मियों के हड़ताल में दमकल विभाग के कर्मचारी भी शामिल हो गए हैं। जिससे अगर दीवाली जैसे त्योहार पर कोई आगजनी जैसी घटना घटित होती है तो शहरवासियों के लिए बड़ी मुुसीबत खड़ी हो सकती है। इनको देखते हुए आपात स्थिति में आगजनी जैसे घटनाओं पर काबू पाने के लिए निगम ने 16 होमगार्ड और रोडवेज से 10 ड्राइवर मांग लिए हैं। निगम कर्मियों की चौथी दिन की हड़ताल पर शहर के सार्वजनिक स्थानों समेत कॉलोनियों और सेक्टरों का दौरा किया गया। जिसमें हालात चिंताजनक मिले। सेक्टर 24-25, तहसील कैंप, बस स्टैंड, सुखदेव नगर, वार्ड 11 चुंगी और महादेव कॉलोनी में गंदगी दिखाई दी। वहीं, दमकल विभाग के कर्मचारी हड़तालियों के साथ रोड मार्च करते दिखे।
विज्ञापन

रोडवेज के ड्राइवर चलाएंगे फायर बिग्रेड की गाड़ी, होमार्ड करेंगे पानी की बौछार
बता दें कि कर्मचारियों की इस हड़ताल में दमकल के ड्राइवर, फायरमैन और क्लर्क समेत सभी पदों पर कार्यरत 108 कर्मचारी भी कामकाज छोड़ हड़ताल पर हैं। दीवाली पर आगजनी जैसी घटना की आपात स्थिति को संभालने के लिए दमकल विभाग ने रोडवेज से मांगे 10 ड्राइवर दमकल की गाड़ी चलाएंगे और पुलिस से मांगे 16 होमगार्ड आग पर पानी की बौछार करेंगे। इसके अलावा दमकल ने आपात स्थिति से निपटने के लिए एनएफएल, रिफाइनरी, थर्मल पावर प्लाट और श्री सीमेंट से भी सहायता मांगी गई है। इसे लेकर पहले ही पत्राचार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजारों में जुलूस निकाल, अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेेतावनी
नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले निगम कर्मचारियों ने शनिवार को बाजारों में जुलूस निकालते हुए हड़ताल जारी रखी। इसमें निगम के कच्चे-पक्के सभी सफाई कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इस दौरान निगम कर्मचारियों ने धरने के साथ-साथ शहर के बाजारों में भी प्रदेश सरकार के खिलाफ जुलूस निकालकर रोष जताया। देवी लाल कांप्लेक्स के निगम कार्यालय के गेट के सामने से हड़ताल की अध्यक्षता जिला प्रधान सुभाष चंडालिया और मंच संचालन उप प्रधान बलराज ने किया। प्रधान सुभाष चंडालिया ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों को नहीं माना जाएगा, वे हड़ताल पर रहेंगे। इस अवसर पर संजय, महिला प्रधान पूनम, शालू, फायर प्रधान रणबीर मलिक, ओम प्रकाश, रमेश कुमार व राजेंद्र समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed