फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The city was heating up before Nautapa, the mercury was jumping more than 45 degrees

नौतपा से पहले तप रहा शहर, पारा 45 डिग्री से ज्यादा मार रहा छलांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
The city was heating up before Nautapa, the mercury was jumping more than 45 degrees
पानीपत। इस बार मई में पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों को हलाकान कर दिया है। अधिकतम तापमान में नौतपा से पहले की इजाफा होने से दिन के साथ अब रात भी गर्म हो गई है। 10 मई से अधिकतम तापमान ने 42 डिग्री से ऐसी छलांग लगाई कि शनिवार को पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया। रविवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री को पार जाने का अनुुमान है। यही वजह है कि सुबह से ही लू के थपेड़ों की शुरुआत होने लगी तो दोपहर के समय में लू तेज रफ्तार में चली। इससे दिन में लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी एक-दो दिनों में अधिकतम तापमान में गिरावट आने की उम्मीद नहीं है। क्योंकि राजस्थान से गर्म हवाएं लगातार आ रही हैं। इसके कारण जिले में घुमावदार हवाएं चल रही हैं। नतीजा लू और गर्मी बढ़ रही है।
विज्ञापन

इधर, गर्मी के बढ़ने के साथ ही जिला अस्पताल में अब पेट दर्द और डायरिया के मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। नतीजा जिला अस्पताल के 200 से अधिक मरीज रोजाना पहुंच रहे। 100 बैड वर्तमान में भरे हुए है। तेज गर्मी से लोगों के शरीर में पानी की कमी हो रही है। जिसे लेकर डॉक्टर्स दिन में लगातार पानी पीने व गर्मी से बचने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी ने किया हाल बेहाल
दोपहर में सूनी सड़कों से भाप सी लपटें उठती नजर आईं। शनिवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार चला गया। गर्मी के चलते दोपहर के समय पंखे और कूलर भी फेल हो रहे हैं। राहगीर रास्ते में छाया मिलने पर बैठकर सुस्ताने लगते हैं। लू के थपेड़ों ने लोगों को झुलसाकर रख दिया है। शहर की मुख्य सड़कें दोपहर के समय सूनसान नजर आने लगी है।

मौसम विभाग ने जिले में गर्मी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिले में तीव्र हीटवेव की संभावना बनी हुई है और आगामी 48 घंटों में अधिकतम तापमान और भी बढ़ सकता है। पश्चिमी राजस्थान के सभी स्थानों पर हीटवेव व तीव्र हीटवेव चलने की संभावना बनी हुई है। आगामी 2 दिनों में मौसम शुष्क बना रहेगा। पानीपत जिले में शनिवार सुबह 8.30 बजे ही तापमान 34 डिग्री पर पहुंच गया था, जो 11.30 बजे 42.2 डिग्री और दोपहर ढाई बजे 45.8 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज
किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed