फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The city resounded with the chants of Maharishi Valmiki.

Panipat News: महर्षि वाल्मीकि के जयकारों से गूंजी नगरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
The city resounded with the chants of Maharishi Valmiki.
महर्षि वाल्मीकि के जयकारों से गूंजी नगरी - फोटो : महर्षि वाल्मीकि के जयकारों से गूंजी नगरी
- शहर में विभिन्न स्थानों से होकर वापस मंदिर में पहुंची शोभायात्रा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। महर्षि वाल्मीकि के प्रकाट्य दिवस की पूर्व संध्या पर अमरपुरी संस्था की ओर से जाटल स्थित वाल्मीकि अमरपुरी मंदिर से सोमवार को शोभायात्रा निकाली गई। मंदिर संचार के संरक्षण रमेश पुहाल व प्रधान सूरज प्रकाश ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। मुख्यातिथि शहरी विधायक प्रमोद विज व मेयर कोमल सैनी रहीं। जाटल रोड समेत शहर शोभायात्रा के दौरान महर्षि वाल्मीकि के भजनोंं व जयकारों से गूंज उठा।
विधायक प्रमोद विज ने कहा कि संत सबके साझे होते हैं। इनके आयोजन में हर किसी को अपना पूरा योगदान देना चाहिए। प्रदेश सरकार संत व महात्माओं की जयंती अपने स्तर पर मनाती है। यह प्रदेश के लोगों को जोड़ने के लिए बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण लिखकर समाज को बड़ा संदेश दिया है। हमें इन संदेशों को अपने जीवन में धारण करना चाहिए। शोभायात्रा जाटल रोड से शुरू होकर शहर के मुख्य बाजारों से होते हुए वापस जाटल रोड पर पहुंची। शोभायात्रा के दौरान दुकानदारों द्वारा अनेक स्थानों पर जलपान की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का हिस्सा बनकर वाल्मीकि भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। शोभायात्रा के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर वार्ड-22 के पार्षद रोकी गहलोत, कुक्कू पहलवान, दीवान कल्याण, पूर्व पार्षद मंगतराम, बलराम सौदा, सुभाष नरेश पुहाल, सदानंद, दिनेश, रिंकू तोषामड़, नीरज, अरुण चौहान व विनोद उपस्थित रहे।

महर्षि वाल्मीकि के जयकारों से गूंजी नगरी

महर्षि वाल्मीकि के जयकारों से गूंजी नगरी- फोटो : महर्षि वाल्मीकि के जयकारों से गूंजी नगरी

महर्षि वाल्मीकि के जयकारों से गूंजी नगरी

महर्षि वाल्मीकि के जयकारों से गूंजी नगरी- फोटो : महर्षि वाल्मीकि के जयकारों से गूंजी नगरी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed