फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The city MLA held an illegal meat shop and held officials accountable; the corporation subsequently sealed 12 shops.

Panipat News: शहरी विधायक ने मीट की अवैध दुकान पकड़ अधिकारियों को दिखाया आइना, बाद में निगम ने 12 दुकान सील की

Sat, 31 Jan 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 31 Jan 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
The city MLA held an illegal meat shop and held officials accountable; the corporation subsequently sealed 12 shops.
मीट की दुकान सील करते निगम के अ​धिकारी। स्रोत : नगर निमम - फोटो : डलमऊ के मुराईबाग कस्बे में बदहाल सड़क।
पानीपत। शहर में आदेशों के बाद भी मीट की दुकान अवैध रूप से चल रही हैं। अधिकारी बार-बार शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे थे। शहरी विधायक प्रमोद विज शुक्रवार को नगर निगम अधिकारियों को साथ लेकर जाटल रोड संजय चौक पर पहुंचे। यहां दुकानों में अवैध रूप से खुले में मीट तैयार करते पड़कर आइना दिखाया। विधायक ने नगर निगम अधिकारियों को दुकानाें पर कार्रवाई के आदेश दिए। नगर निगम अधिकारियों ने इसके बाद जाटल रोड संजय चौक और इमाम साहब मोहल्ले में 12 दुकानों को सील किया।
विज्ञापन

पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज स्थानीय लोगों की मांग पर शुक्रवार को जाटल रोड पर नाला निर्माण कार्य का मौका देखने गए थे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदार गुणवत्तापूर्वक सामग्री नहीं लगा रहा था। विधायक प्रमोद विज ने मौके पर की कमियों को पकड़ा। उन्होंने निगम अधिकारियों और ठेकेदार को गुणवत्तापूर्वक सामग्री लगाने और नाले की सफाई करने के आदेश दिए। विधायक ने स्थानीय लोगों की मांग पर मीट की दुकानों पर नियमों की जानकारी ली। यहां ज्यादातर दुकान अवैध रूप से चलती मिली। विधायक ने निगम अधिकारियों को अवैध रूप से संचालित दुकानों पर कार्रवाई करने के आदेश दिए। विधायक इसके बाद सनौली रोड के साथ लगते गंगापुरी रोड पर पहुंचे। यहां गंदगी फैली मिली। विधायक ने निगम अधिकारियों को कूड़ा उठान के आदेश दिए।
विज्ञापन

निगम की टीम ने दुकानों को किया सील
नगर निगम के मुख्य सफाई निरीक्षक जितेंद्र कुमार टीम के साथ जाटल रोड पर पहुंचे। उन्होंने यहां मीट की 12 दुकानों को सील किया। इनमें से तीन दुकान जाटल राेड संजय चाैक के नजदीक और नौ दुकान इमाम साहब व वाल्मीकि बस्ती की सड़क पर हैं। वहीं गंगापुरी रोड से कूड़ा उठान के लिए टीम पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीट की दुकान सील करते निगम के अधिकारी। स्रोत : नगर निमम

मीट की दुकान सील करते निगम के अधिकारी। स्रोत : नगर निमम- फोटो : डलमऊ के मुराईबाग कस्बे में बदहाल सड़क।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed