{"_id":"67798d6d4c8fdc0b8d0849f0","slug":"the-city-is-under-encroachment-action-limited-to-small-shops-panipat-news-c-244-1-pnp1003-130081-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: अतिक्रमण की जद में शहर, छोटी दुकानों तक सिमटी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: अतिक्रमण की जद में शहर, छोटी दुकानों तक सिमटी कार्रवाई
विज्ञापन
पानीपत। शहर अतिक्रमण की जद में है। बाजार से लेकर स्टेट हाईवे भी अतिक्रमण से चपेट में है। अब कंबल के सीजन में दुकानें फुटपाथ पर लग रही हैं। लोडेड वाहन मुख्य सड़कों पर खड़े पर रहते हैं। नगर निगम की कार्रवाई छोटी दुकान तक ही सीमित है। अमर भवन चौक बाजार, कंबल मार्केट, इंसार बाजार व पालिका बाजार में अतिक्रमण के कारण पैदल आने जाने में भी दिक्कत हो रही है। प्रशासन अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने में खानापूर्ति ही कर रहा है। अतिक्रमण के अलावा पार्किंग की समस्या भी शहर के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है।
फिलहाल शहर के भीतर जीटी रोड का तकरीबन पूरा एरिया दोनों ओर से अतिक्रमण है। एलिवेटेड पुल के नीचे पार्किंग होने के बाद भी जीटी रोड के दोनों ओर दुकानों के सामने अवैध पार्किंग बन चुकी हैं। यहां रोजाना हजारों बाइक और चार पहिया वाहन खड़े रहते हैं। इसके अलावा बाजारों का भी यही हाल है।
शहर में सबसे अधिक अतिक्रमण व अवैध पार्किंग की परेशानी गोहाना रोड पर है। गोहाना रोड पर कंबल के लिए 10-15 बड़े गोदाम बन चुके हैं। दुकानदार दुकान से गोहाना रोड पर कंबल की दुकान लगाते हैं। यहां 15-20 फीट तक अतिक्रमण है। जब भी प्रशासन यहां कार्रवाई शुरू करता है तो दुकानदार कंबल का सीजन होने की बात कह प्रशासन की कार्रवाई को रोक देते हैं। यहां मुख्य सड़क पर ही लोडिंग वाहन खड़े रहे हैं। यह वाहन कंबल ढोने में इस्तेमाल हो रहे हैं। यहां से कंबल लोड होकर शहर के से गुजरते हैं। पुलिस की कार्रवाई भी सिर्फ मोटरसाइकिलों तक ही सिमटी है। जबकि यह सैकड़ों कार मुख्य मार्ग पर खड़ी रहती हैं।
विज्ञापन
प्रशासन लगा चुका है पीली पट्टी
नगर निगम अधिकारी बाजार व अन्य सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए बाजार से लेकर अन्य सड़कों पर पीली पट्टी लगा चुके हैं। इस पट्टी के अंदर सामान रख सकते हैं या फिर दोपहिया खड़े रख सकते हैं। इन सबके बाद भी लोग पीली पट्टी के बाहर सामान रख रहे हैं। गोहाना रोड की बात करें तो दुकानदार आधी सड़क तक सामान रख रहे हैं। कई जगह तो वाहन चालकों को दो लेन मुश्किल से मिल पाती हैं।
वर्जन-
आगामी समय में सुनियोजित तरीके से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। ताकि शहरवासियों को जाम जैसी स्थिति से न जूझना पड़े। इसके लिए प्रशासन से ड्यूटी मजिस्ट्रेट लिया जाएगा। वहीं, पुलिस को साथ लेकर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सभी बाजारों में पीली पट्टी भी लगाई जाएंगी। दुकानदारों को इस संबंध में बताया जा चुका ह। शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए दुकानदारों का सहयोग जरूरी है।
मनी त्यागी, सयुंक्त आयुक्त, नगर निगम।