फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The city government passed a budget of Rs 390 crore

Panipat News: शहर की सरकार ने पास किया 390 करोड़ का बजट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
The city government passed a budget of Rs 390 crore
पानीपत। शहर की सरकार ने हाउस की पहली बैठक में करीब 390 करोड़ का बजट एक घंटे में एकमत के साथ पास कर दिया। इसके साथ वन नेशनल वन इलेक्शन का एकमात्र प्रस्ताव का खड़े होकर समर्थन दिया। इसमें डवलपमेंट वर्क पर करीब 170 करोड़ रुपये तय किए हैं। इस बार प्रॉपर्टी टैक्स रिकवरी पर निगम जोर देगा।
विज्ञापन

हाउस ने इसको जरूरी बताया है। साथ ही सफाई, विज्ञापन के बोर्ड और अन्य मुद्दों पर पार्षदों ने सवाल उठाए। निगम आयुक्त ने डोर-टू-डोर कूड़ा उठान में लगी जेबीएम कंपनी की चार महीने से पेमेंट रोकने की जानकारी देकर हाउस का शांत किया। निगम का पिछला घाटा करीब 75 करोड़ रुपये का रहा। निगम ने इसे इस बार पूरा करने का सदन को भरोसा दिया है।
विज्ञापन

नगर निगम हाउस की पहली बैठक शुक्रवार को जिला सचिवालय के द्वितीय तल पर दोपहर बाद ढाई बजे तय थी। यह बैठक करीब 20 मिनट देरी से शुरू की। मेयर कोमल सैनी ने हाउस की बैठक का संचालन किया। संयुक्त आयुक्त डॉ. संजय कुमार ने बैठक शुरू कराई। निगम आयुक्त डॉ. पंकज और अतिरिक्त आयुक्त विवेक चौधरी ने बैठक में पार्षदों के प्रश्नों के उत्तर दिए। मेयर कोमल सैनी ने सबका आभार जताया। उन्होंने कहा कि हाउस की अगली बैठक जल्द ही बुलाई जाएगी। इसमें विकास कार्यों पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रॉपर्टी टैक्स में पिछड़ा निगम ःनगर निगम ने 2024-25 में प्रॉपर्टी टैक्स 40 करोड़ रुपये तय किया था। निगम पूरा साल करीब 15 करोड़ रुपये की रिकवर कर पाया। जबकि इससे पिछले साल 31 करोड़ रुपये प्रॉपर्टी टैक्स आया था। निगम इस बार भी प्रॉपर्टी टैक्स 40 करोड़ रखा है। वार्ड-22 पार्षद संजीव दहिया ने कहा कि प्रॉपर्टी टैक्स को बढ़ाने और इसको रिकवर करना जरूरी है। निगम को इसके लिए पूरी योजना बनानी होगी। उन्होंने कहा कि बिंझौल गांव के पास 2004 में डेयरी शिफ्ट की थी। डेयरी संचालक रजिस्ट्री कराने चाहते हैं। निगम यहां से टैक्स ले सकता है। वहीं फायर टैक्स तीन करोड़ रुपये तय किया था। इसमें मात्र 45सौ रुपये की रिकवरी हुई है। इस बार भी इसे तीन करोड़ रखा है। स्टांप ड्यूटी में निगम का प्रदर्शन अच्छा रहा। इसके लिए 35 करोड़ रुपये तय किए थे। जिसमें करीब 45 करोड़ रुपेय की रिकवरी हुई है। इस बार इसे घटाकर 30 करोड़ रुपये रखा है।

सफाई और विज्ञापन बोर्ड पर उठे सवाल ःनगर निगम ने विज्ञापन बोर्ड के लिए पिछले बजट में 25 करोड़ रुपये तय किया था। इसमें मात्र 62 लाख रुपये की रिकवरी हुई है। इस बार इसे 10 करोड़ किया है। भाजपा पार्षद अनिल मदान और निर्दलीय अंजनी शर्मा ने कहा कि विज्ञापन साइटों पर घपले की बू आती है। वहीं निगम ने डोर-टू-डोर कूड़ा उठान व सफाई के लिए करीब 55 करोड़ रुपये पिछले बजट में तय किए थे। इस बार करीब 75 करोड़ रुपये तय किया है। पार्षदों ने कहा कि शहर में सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं है। निगम आयुक्त डॉ. पंकज ने कहा कि जेबीएम कंपनी की चार महीने की पेमेंट रोकी गई है। वाहनों की संख्या बढ़ाने पर पेमेंट जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed