{"_id":"635856ca24fc5a74e16ef03b","slug":"the-city-came-under-fire-on-diwali-panipat-news-knl1254864143","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर आग की चपेट में आया शहर:","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर आग की चपेट में आया शहर:
विज्ञापन
पानीपत।दिवाली पर्व पर शहर में अलग अलग 18 से भी ज्यादा जगहों पर आगजनी की घटनाएं हुई। हालांकि सभी जगहों पर स्थानीय लोगों की मदद से दमकल विभाग की टीम ने समय पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया। कुछ जगह तो हालात बेहद विकट बने। जहां आग बुझाने के लिए टीम को एनएफएल और थर्मल से भी दमकल की गाड़ियों को मंगवाना पड़ा। आगजनी की ये घटनाएं फैक्टरियों, शोरूम, दुकानों और पराली तक में हुई। इससे शहरवासियों का करोड़ों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
दमकल के लिए ये सबसे मुश्किल वक्त रहा। क्योंकि विभाग में कार्यरत 108 कर्मचारी हड़ताल पर हैं। ऐसे में दमकल के पक्के कर्मचारियों ने ही मोर्चा संभाला। मदद के तौर पर रोडवेज से 14 ड्राइवर, पुलिस के छह और 10 होमगाडर्स की मैनपावर उधार पर ली गई थी। बाहर से 30 कर्मचारियों की मदद और बीस दमकल विभाग के कर्मचारियों ने पूरी रात मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान दमकल विभाग की गाडियों के 70 से भी ज्यादा चक्कर लगे।
दमकल कर्मी अमित कुमार ने बताया कि उनकी पूरी टीम समेत बाहर से आए दूसरे विभागों के कर्मचारियों ने आगजनी को रोकने के लिए पूरा सहयोग किया। उनकी टीम रात भर आग बुझाने के काम पर जुटी रही। तकरीबन हर जगह आग लगने का मुख्य कारण आतिशबाजियों को ही बताया जा रहा था। आसमान में छोड़े जाने वाले रॉकेट और स्काई शॉट आग लगने की मुख्य वजह बताए गए हैं।
विज्ञापन
बॉक्स
इस टाइम यहां लगी आग:
1.- दोपहर दो बजे: गढ़ी सिंकदरपुर में केएल गोयल गोदाम पर आग लगी
2.- शाम 6:48 पर सनौली रोड की दुकान में
3.- सात बजकर 10मिनट पर सनौली खुद के मेन रोड पर पराली में
4.- सात बजकर 26 मिनट पर गोहाना रोड पुल के पास
5.- सात बजकर 35 मिनट पर किश्नपुरा चौकी के पास खाली प्लाट में
6. सात बजकर 45 मिनट पर देशराज कॉलोनी की मेघराज वाली गली में
7.- रात आठ बजे शिवनगर की सुरेश मित्तल वाली गली में
8.- रात आठ बजकर 10 मिनट पर उझा रोर स्थित भारती फैक्टरी में
9.- आठ बजकर 47 मिनट पर राम स्वरूप चौक के पास कच्ची फाटक के समीप
10.- आठ बजकर 55 मिनट सौंधापुर में फौजी ढाबे वाली गली में
11.- नौ बजकर 35 मिनट पर 254 आर माडल टाउन की धमीजा वाली गली में
12. - इसी समय 105, न्यू फ्रैंडस कॉलोनी के एक मकान में भी
13.- रात दस बजकर 25 मिनट पर गांव कुराड़ के एक मकान में
14.- रात दस बजकर 42 मिनट पर बरसत रोड पर गैस गोदाम के पास
15.- दस बजकर 52 मिनट पर हलवाई हट्टा से लेकर कलंदर चौक के रास्ते में
16.- रात 11 बजे 15 मिनट पर फ्रेंडस कॉलोनी
17. बिश्नस्वरूप् कॉलेनी बस स्टैंडर के सामने दुकान में
18.- कच्चा काबड़ी रोड पर जय चौक पर कार में
इनके अलावा रात करीब 12 बजे सेक्टर 13-17 के एक निजी अस्पताल में भी आग लगने की बात सामने आई है।
बॉक्स
हड़ताल के बाद डीसी ने किया था मुआयना
नगर निगम कर्मचारियों की चल रही हड़ताल की वजह से फायर के 108 कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल हो गए थे। इसके बाद दूसरे विभागों से मदद के तौर पर कर्मचारी मंगवाए गए। इनको देखते हुए स्वयं डीसी सुशील सारवान ने भी दमकल विभाग की तैयारियों को जायजा लिया था।