फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The chill persists even after the wind subsides, clouds may prevail tomorrow

Panipat News: हवा कम होने पर भी बनी रही ठिठुरन, कल छा सकते हैं बादल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
The chill persists even after the wind subsides, clouds may prevail tomorrow
पानीपत। मौसम में वीरवार को कुछ बदलाव देखने को मिला। सुबह व शाम के समय पिछले दो दिन से धुंध छाने लगी है। वहीं हवा कुछ कम हुई है। इन सबके बीच दिन के समय धूप खिलने के बाद भी लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिली। सुबह व शाम के समय लोगों को ठिठुरन लग रही है। शुक्रवार को तापमान बढ़ सकता है, जबकि शनिवार को हल्के बादल छाए रह सकते हैं।
विज्ञापन

वीरवार तड़के आसमान में हल्की धुंध छाई रही। वाहन चालकों को बाहरी सड़कों पर थोड़ा ध्यान से चलना पड़ा। इसके बाद मौसम साफ होने पर सुबह ही धूप निकल आई। जिससे लोगों की दिनचर्या पहले की तरह शुरू हुई। वीरवार को अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति छह किलोमीटर प्रति घंटा रही। ठंड से बाजार में गर्म कपड़ों की खरीदारी लगातार हो रही है। श्याम कुमार ने बताया कि इस बार अपेक्षाकृत सर्दी नहीं है। इन सबके बीच गर्म कपड़ों की खरीदारी हो रही है। महिलाओं के साथ पुरुष भी गर्म कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग अभी कंपनियों द्वारा छूट की उम्मीद को देख रहे हैं।
विज्ञापन


बॉक्स
आज बढ़ेगा तापमान कल छा सकते हैं बादल
कृषि विज्ञान केंद्र उझा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. राजबीर गर्ग ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ सकता है। इसके बाद शनिवार को मौसम फिर से करवट ले सकता है। शनिवार को हल्के बादल छाए रह सकते हैं। यह समय गेहूं की फसल के लिए सही माना जा रहा है। इससे गेहूं की पैदावार बढ़ेगी। किसान शमशेर और अर्जुन ने बताया कि मौसम लगातार परिवर्तन हो रहा है। गेहूं की फसल को अभी ठंड की जरूरत है। तेज धूप गेहूं के लिए ठीक नहीं है। अभी गेहूं फूट और बढ़वार पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



दिन अधिकतम/न्यूनतम
वीरवार 22/9
शुक्रवार 22/11
शनिवार 23/10
रविवार 22/9

सोमवार 22/13
मंगलवार 20/12
बुधवार 21/10
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed