{"_id":"692dec56c1c9c1639f063182","slug":"the-child-did-not-get-treatment-in-the-general-hospital-complaint-to-the-sdm-panipat-news-c-244-1-pnp1007-148080-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बच्चे को सामान्य अस्पताल में नहीं मिला इलाज, एसडीएम को शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बच्चे को सामान्य अस्पताल में नहीं मिला इलाज, एसडीएम को शिकायत
Tue, 02 Dec 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Tue, 02 Dec 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
समालखा। चुलकाना गांव में साइकिल से गिरकर घायल हुए बच्चे को सामान्य अस्पताल में इलाज न मिलने पर निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। चुलकाना के राजकीय स्कूल के प्राध्यापक कुलदीप ने सामान्य अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत एसडीएम को दी है। प्राध्यापक कुलदीप ने बताया कि घटना दो दिन पहले चुलकाना गांव की है। शनिवार को स्कूल में आठवीं का छात्र स्कूल के बाहर साइकिल से गिरकर घायल हो गया था। हिमांशु को उपचार के लिए सोमवार को समालखा के सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे जहां आपातकालीन वार्ड और ओपीडी में चिकित्सक नहीं मिले।
बच्चा दर्द से कराहता रहा लेकिन नर्सों ने उसकी सुध नहीं ली जिससे माता-पिता व अध्यापकों को प्रताड़ना झेलनी पडी। नर्सिंग स्टाफ ने इधर उधर चक्कर कटवाए मगर उपचार के लिए चिकित्सक से नहीं मिलवाया। आखिरकार परिजनों ने हिमांशु को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। प्राध्यापक कुलदीप सिंह ने समालखा एसडीएम अमित कुमार को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। समालखा सामान्य अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डाॅ. संजय आंतिल ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिली तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी।