फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The Chief Engineer held a closed-door meeting during the day and ordered the suspension of the SDO in the evening.

Panipat News: दिन में चीफ इंजीनियर ने बंद कमरे में की बैठक, शाम को एसडीओ के निलंबन के आदेश

Sat, 17 Jan 2026 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 17 Jan 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
The Chief Engineer held a closed-door meeting during the day and ordered the suspension of the SDO in the evening.
सब डिवीजन कार्यालय में उपभोक्ता से बात करते एसई धर्म सुहाग। संवाद - फोटो : 1
समालखा। बिजली निगम के समालखा सब डिवीजन के एसडीओ शिवकुमार को निलंबित कर दिया है। इससे पहले दिन के समय निगम के चीफ इंजीनियर पलविंदर सिंह और पानीपत सर्कल के अधीक्षण अभियंता धर्म सुहाग ने कार्यालय में अधिकारियों की बैठक ली थी। इसके बाद शाम को एसडीओ के निलंबन के आदेश जारी किए गए। यह कार्रवाई उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक के आदेश पर की है। एसडीओ शिवकुमार को पंचकूला मुख्यालय में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए हैं। उनके निलंबन का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को रोहतक के चीफ इंजीनियर पलविंदर सिंह और पानीपत सर्कल के अधीक्षण अभियंता धर्म सुहाग ने समालखा सब डिवीजन कार्यालय का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बंद कमरे में बैठक की। इस दौरान किसी को भी प्रवेश नहीं दिया गया। अधिकारियों ने केवल इतना बताया कि जगमग योजना की प्रगति की समीक्षा की गई है।
विज्ञापन


बैठक के दौरान कई मुद्दे आए थे सामने
इस दौरान कार्यालय परिसर की साफ-सफाई, अनुपयोगी मशीनों और तकनीकी संसाधनों की कमी जैसे मुद्दे भी सामने आए। अधिकारियों ने ट्रांसफार्मर, जर्जर तारों और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। कुछ किसानों व उपभोक्ताओं ने भी अपनी बिजली संबंधी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब डिवीजन कार्यालय में उपभोक्ता से बात करते एसई धर्म सुहाग। संवाद

सब डिवीजन कार्यालय में उपभोक्ता से बात करते एसई धर्म सुहाग। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed