फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The car lost control and hit a tree, one youth is feared to have been swept away into the canal, three injured

Panipat News: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, एक युवक के नहर में बहने की आशंका, तीन घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
The car lost control and hit a tree, one youth is feared to have been swept away into the canal, three injured
समालखा। दिल्ली पैरलल नहर बाईपास पर नारायण गांव के नजदीक शादी से लौट रहे पानीपत व सफीदों के चार दोस्तों की कार पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद एक दोस्त लापता है। उसके नहर में बहने की आशंका जताई है। जबकि तीन दोस्त घायल है। सबकी उम्र 22 से 27 साल के बीच है। कार की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पेड़ टूट गया। थाना समालखा की पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं उसके तीन दोस्त इस बारे में कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। एनडीआरएफ की टीम ने भी नहर में सोनीपत की खुबडू झाल तक तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन

हादसा सोमवार देर रात करीब दो बजे का बताया जा रहा है। घायलों के परिजन सुनील खर्ब व तुषार नांदल ने बताया कि विशाल निवासी सफीदों जींद, दिनेश निवासी महराणा, मनोज निवासी आजाद नगर पानीपत और प्रिंस निवासी बिंझौल गांव वरना कार से सोनीपत में एक शादी समारोह में गए थे। वे देर रात को वापस आ रहे थे। रात करीब दो बजे नारायणा गांव के पास अचानक उनकी कार के सामने कोई कुत्ता आ गया। उसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद कार में सवार दिनेश, मनोज व प्रिंस तो सड़क पर गिर गए वहीं पिछली सीट पर बैठा विशाल नहर में जा गिरा। उनके रिश्तेदार भी दो अलग अलग कार से आ रहे थे। उन्होंने कार दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पुलिस को दी। समालखा थाना की पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। जिनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। उधर, एसडीआरएफ की टीम मंगलवार को दिन में पहुंची। टीम ने नारायणा से सोनीपत के खुबडू तक उसकी तलाश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार दुर्घटना के बाद नहर में लापता युवक विशाल सफीदों के गांव सानपुर का रहने वाला है। वह अपने परिवार का इकलौता लड़का है। पिता यश की 2008 मे मौत हो चुकी है। उसकी एक बहन है। बहनोई दिनेश ही कार को चला रहे थे। वे भी मामूली रूप से घायल हुए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद

---वर्जन
नारायणा के पास कार पेड़ से टकराने से हादसा हुआ है। कार में चार लोग सवार थे। तीन घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक युवक का कोई पता नहीं चल सका है। उसके नहर में बहने की आशंका है। उसकी तलाश में टीमें लगाई गई हैं।
-दीपक, प्रभारी थाना पुलिस समालखा।

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed