फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The car hit the bike-riding brothers, the death of the younger

बाइक सवार भाइयों को कार ने मारी टक्कर, छोटे की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
The car hit the bike-riding brothers, the death of the younger
इसराना। नौल्था-ब्राह्मण माजरा मोड़ पर बाइक सवार दो भाइयों को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में छोटे भाई की मौत हो गई और बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी कार चालक पानीपत-रोहतक स्टेट हाईवे की ओर भाग निकला। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने अज्ञात कार चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव नौल्था निवासी नरेंद्र ने बताया कि उसका भाई सतपाल पेशे से किसान है। उसकी एक बेटी और दो बेटे हैं। बड़ा अमन और छोटा भतीजा मनदीप (17) रविवार शाम को एक बाइक पर घूमने के लिए नौल्था-ब्राह्मण माजरा की ओर गए थे। वो उनके पीछे बाइक पर था। वो अपने खेत में जा रहा था। पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। कार चालक वहां से फरार हो गया। दोनों भतीजे सड़क पर गिरते ही बेहोश हो गए। वह स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को पानीपत के निजी अस्पताल में लेकर आया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मनदीप को मृत घोषित कर दिया, अमल की हालत गंभीर है। मनदीप कक्षा 12 वीं का छात्र था। बेटे की मौत के बाद गांव में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed