फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The car hit the bike by jumping over the divider, the death of the young man

डिवाइडर से कूदकर दूसरी लेन में कार ने बाइक को टक्कर मार, युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
The car hit the bike by jumping over the divider, the death of the young man
पानीपत। गांव सिवाह के पास दिल्ली की ओर जा रही कार ने डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक सवार परिवार का इकलौता बेटा था। आरोपी कार चालक कार छोड़कर फरार हो गया। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर को कब्जे में लिया। पुलिस ने परिजनों के बयानों पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

गांव डाडोला निवासी राजेंद्र कुमार पुत्र मांगेराम ने बताया कि वह टेंट हाउस चलाता है। सुबह अपने दोस्त नरेश पुत्र सहीराम के साथ अपनी कार से पानीपत जा रहा था। गांव सिवाह के पास एक कार डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में पहुंच गई और बाइक सवार को टक्कर मार दी। कार चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। उन्होंने अपनी कार रोकी और बाइक सवार को उठाया। बाइक चालक उनके गांव का राहुल पुत्र सुभाष निकला। 32 वर्षीय राहुल सोनीपत में सौर ऊर्जा कंपनी में काम करता था। उसने सरकारी एंबुलेंस को मौके पर बुलाकर उसे सिविल अस्पताल भेजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुभाष ने बताया कि उसके बेटे राहुल की पांच जुलाई को शादी हुई थी। राहुल उसका इकलौता बेटा था। राहुल की एक छोटी बहन है, जो वो अविवाहित है। राहुल की सड़क हादसे में मौत हो गई। उसकी पुलिस से मांग है कि आरोपी को जल्द पकड़कर उस पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed