फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The car got entangled in the wire and hit an electric pole.

Panipat News: तार में उलझकर बिजली के खंभे से टकराई गाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 03:12 AM IST
विज्ञापन
The car got entangled in the wire and hit an electric pole.
पिकअप की टक्कर से टूटा बिजली का खंबा। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। तहसील कैंप में रविवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे अनियंत्रित बोलेरो पिकअप सड़क किनारे खड़े बिजली के खंभे से टकरा गई। इससे बिजली के दो खंभे टूट गए।
हादसे के बाद पूरे क्षेत्र की बिजली सप्लाई ठप हो गई। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई। लोगों की सूचना पर डायल 112 की गाड़ी मौके पर पहुंची। पुलिस ने पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया। पूरा हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
विज्ञापन

तहसील कैंप थाना के प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि हरिसिंह कॉलोनी के श्रीनिवास अपनी बोलेराे पिकअप लेकर कॉलोनी से तहसील कैंप सब्जी मंडी जा रहे थे। रात को करीब साढ़े 12 बजे तहसील कैंप पहुंचे तो उनके सामने डायल 112 की गाड़ी आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस की गाड़ी को निकालने के लिए अपनी पिकअप को सड़क के एक तरफ कर लिया। जिससे पिकअप एक तार में उलझ गई। वे पिकअप को चलाने लगे तो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े बिजली के खंबे से टकरा गई। इससे आसपास के दो खंबे टूट गए।
हादसे की सूचना पर तहसील कैंप थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया। साथ ही क्षेत्र की बिजली सप्लाई को भी बंद करा दिया। सोमवार दोपहर बाद पुलिस ने चालक और पिकअप के मालिक को थाने बुलाया।

तहसील कैंप थाना के प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि उन्हें पिकअप के अनियंत्रित होकर खंभ से टकराने की सूचना मिली थी।
इसके बाद पुलिस की टीम माैके पर पहुंच गई अभी घटना की जांच की जा रही है कि तार में उलझकर टकराई या चालक की लापरवाही से। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed