फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The campaign will end this evening

Panipat News: आज शाम को थम जाएगा प्रचार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
The campaign will end this evening
पानीपत। लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार वीरवार सायं छह बजे के बाद बंद हो जाएगा। इसके बाद कोई भी रैली या प्रचार वाहन नहीं घूम पाएगा और न ही प्रत्याशी किसी प्रकार रोड शो निकाल पाएंगे। प्रचार बंद होने के बाद मतदाता के पास एक दिन सोचने, समझने और जानने का होगा। पानीपत में प्रचार प्रसार के अंतिम दिन जहां पूर्व सीएम एवं भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल शहरी विधानसभा में रोड शो निकालेंगे, वहीं कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा नई अनाज मंडी में जनसभा को संबोधित करेंगी। बाकी प्रत्याशी अंतिम दिन रोड शो में अपना जोर लगाने को तैयार हैं। इसके साथ प्रशासन और पुलिस भी किसी प्रकार की घटना या वारदात को रोकने के लिए मुस्तैद हैं।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान 25 मई को है। करनाल लोकसभा के अंतर्गत इस बार 18 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। प्रत्याशी टिकट की घोषणा के साथ प्रचार-प्रसार में उतरे हुए हैं। किसी ने रैली, जनसभा तो किसी ने रोड शो और डोर-टू-डोर कर मतदाताओं से संपर्क किया। जिले की चारों विधानसभा में पूरे 20 दिन चारों तरफ लोकसभा चुनाव की धूम रही। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतानुसार 23 मई वीरवार को सायं छह बजे के बाद चुनाव प्रचार बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


बॉक्स

मतदान के दिन प्रत्याशी की गाड़ी मान्य
लोकसभा आम चुनाव 2024 के अंतर्गत जिला में 25 मई को सुबह सात से सायं छह बजे तक मतदान होना है। मतदान के दिन केवल एक वाहन प्रत्याशी, एक उसके चुनाव एजेंट और एक वाहन संबंधित प्रत्याशी के कार्यकर्ताओं के लिए स्वीकृत है। इसके अतिरिक्त कोई भी वाहन चलाना प्रतिबंधित रहेगा। वाहन के अगले शीशे पर प्रशासन द्वारा अनुमति आदेश लगाना सुनिश्चित करना होगा। उक्त वाहनों में मतदाता को लाना या ले जाना दंडनीय होगा। मतदाता को सादे कागज की वोटर स्लीप होनी चाहिए। उस पर किसी भी प्रत्याशी का नाम व चुनाव चिह्न नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed